Skip to main content

BSF ने उड़ाए बंकर तो बंध गई पाकिस्तान की घिग्गी, कहा-बंद कर दीजिए फायरिंग

VIDEO : BSF ने उड़ाए बंकर तो बंध गई पाकिस्तान की घिग्गी, कहा-बंद कर दीजिए फायरिंग
बंकर ध्वस्त करने का वीडियो खुद बीएसएफ ने जारी किया है.
जम्मू कश्मीर में सीमा पर बीएसएफ ने पाकिस्तान का फायरिंग का करारा जवाब दिया है. सीमा पर बीएसएफ ने पाकिस्तान के बंकर उड़ा दिए हैं. इससे पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है. इससे पहले पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था. उसकी ओर से हो रही नापाक फायरिंग में एक बीएसएफ जवान समेत 5 नागरिकों की मौत हो गई थी. इसके बाद से भारत की ओर से बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी थी.
मई 19 को पश्चिमी सीमा पर तैनात बीएसएफ के सैन्य दस्ते ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार एक पाकिस्तानी बंकर को उड़ा दिया. इसका एक वीडियो बीएसएफ ने जारी किया है. इससे पहले मई 18 को जम्मू क्षेत्र में बॉर्डर से लगे इलाके आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर के गांवों में पाकिस्तानी मॉर्टार शेलिंग में एक बीएसएफ जवान समेत 5 भारतीयों की मौत हो गई थी.
बार्डर पर कई दिन से पाकिस्तान फायरिंग कर रहा था. इसके बाद बीएसएफ ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बीएसएफ की इस कार्रवाई से घबराकर पाकिस्तानी रेंजर्स ने बॉर्डर पर बीएसएफ से फायरिंग रोकने का अनुरोध किया है.
दरअसल, BSF की जवाबी कार्रवाई में सीमा के दूसरी ओर एक जवान की मौत हो गई जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने यह कार्रवाई रोकने की अपील की। बता दें कि BSF ने 19 सेकंड का एक थर्मल इमैजिनरी फुटेज भी जारी किया है जिसमें बिना उकसावे के सीमा के दूसरी ओर से गोलीबारी किए जाने के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी चौकी को हुआ नुकसान नजर आ रहा है। 
अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में पाकिस्तानी ठिकानों पर BSF के जवानों की जवाबी गोलीबारी में भारी नुकसान हुआ है। पिछले कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर, बिना किसी उकसावे के हुई गोलीबारी में BSF के 2 जवान शहीद हो गए थे। जम्मू क्षेत्र में सीमा पार से गोलीबारी की घटनाओं में कई आम नागरिकों की मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं। 


: BSF troops on the western borders, bust a bunker across international boundary on May 19. (Source: BSF)

भारतीय जवानों के मुंहतोड़ जवाब से पाकिस्तान पस्त पड़ गया. सरहद पर करारा जवाब मिलने के बाद पाकिस्तान सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाने को मजबूर हो गया.
बार्डर पर कई दिन से पाकिस्तान फायरिंग कर रहा था. इसके बाद बीएसएफ ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बीएसएफ की इस कार्रवाई से घबराकर पाकिस्तानी रेंजर्स ने बॉर्डर पर बीएसएफ से फायरिंग रोकने का अनुरोध किया है. खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू में बीएसएफ के पास फोन किया और सीजफायर की गुहार लगाई. घाटी में रमजान के दौरान सीजफायर के सरकार के फैसले के बाद सीमा पर फायरिंग बढ़ गई है.
ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को संपन्न जम्मू कश्मीर दौरे के मद्देनजर इन घटनाओं में तेजी आई है। वैसे भी जम्मू कश्मीर में इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी और गोलाबारी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। सीमा पार से गोलीबारी और गोलाबारी की हुई 700 से अधिक घटनाओं में 18 सुरक्षा कर्मियों सहित 38 लोग मारे गए तथा कई घायल हो गए।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...