बॉलीवुड फ़िल्में देखने वालों ने उनका नाम ज्यादा न सुना हो, लेकिन मराठी में अब वो एक जाना-पहचाना नाम बन गई हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री नेहा खान की, जो मराठी टीवी सीरियल ‘देवमानुष’ में ACP दिव्या के किरदार से सबका दिल जीत रही हैं। उन्होंने हिंदी व मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। अमरावती में जन्मीं नेहा खान ने 8वीं कक्षा के बाद ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और मात्र 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने ‘प्रिंसेज ऑफ महाराष्ट्र’ का खिलाब अपने नाम किया था। हालाँकि, नेहा खान का ये सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने अपने जीवन व संघर्षों के बारे में फरवरी 2020 में ‘लोकमत’ से बात की थी। उन्होंने बताया था कि वो बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं। उनका परिवार वित्तीय रूप से सक्षम नहीं था। नेहा खान का कहना है कि पैदा होने के साथ ही उनका संघर्ष शुरू हो गया था। नेहा खान के अब्बा ने तीन शादियाँ की थीं। उनकी तीसरी बीवी की बेटी हैं। नेहा खान के अब्बा और माँ ने लव मैरिज की थी। उनके अब्बा मुस्लिम थे और माँ मराठी। उनका कहना है कि उन्हें न तो उनके अब्बा के परिवार ने स्वीकार किया, न ही माँ के परिवार ने। नेहा खान...