आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार एनडीए में शामिल आंध्र प्रदेश की सत्ता में काबिज तेलगू देशम पार्टी वित्त मंत्री अरुण जेटली के आम बजट से प्रदेश को कुछ नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू नाराज बताये जा रहे हैं।आम बजट में आंध्र प्रदेश के लिए कोई बड़ा एलान वित्त मंत्री ने नहीं किया है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने फरवरी 2 को कैबिनेट मंत्रियों के साथ इमरजेंसी मीटिंग की। बात इस कदर बिगड़ी है कि टीडीपी के सांसदों ने आंध्र के हितों के लिए इस्तीफ़ा तक देने की बात कही है. आगे गठबंधन पर फैसला टीडीपी चीफ (नायडू) लेंगे। रविवार(फरवरी 4 ) को चंद्रबाबू नायडू की सांसदों के साथ मीटिंग होने वाली है। टीडीपी एनडीए का हिस्सा है। राज्य में भी बीजेपी और टीडीपी साथ हैं। आंध्र प्रदेश में अब तक न जाने कितने मुख्यमंत्री आए, लेकिन आंध्र प्रदेश को ऊँचाइयों पर पहुँचाने में जो योगदान चन्द्रबाबू नायडू का शायद ही इतिहास उनका नाम अनदेखा कर पाए। अगर जो भी ऐसा करता है, वह चन्द्रबाबू के साथ नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश के साथ अन्याय होगा। आईटी सेक्टर में आंध्र प्रदेश को स्थापित कर...