आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार गुरुग्राम के रेयान स्कूल में हुए प्रद्युम्न मर्डर केस में लगातार खुलासे हो रहे हैं परत दर परत नई कहानियां इस मामले में निकल कर आ रही है। इसी बीच एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मृतक प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने कहा कि हरियाणा सरकार के एक मंत्री ने उन पर दबाव बनाया था कि वह इस केस की सीबीआई जांच की मांग न करें। उनका कहना था कि सीबीआई से बेहतर हरियाणा पुलिस इस केस की जांच करेगी। मंत्री उनके घर आए थे। वरुण ठाकुर का आरोप है कि हरियाणा सरकार के मंत्री राव नरबीर सिंह ने 14 सितंबर को गुरुग्राम स्थित उनके घर आए थे। वहां उन्होंने कहा था कि सीबीआई सिर्फ एक बड़ा नाम है। उसके पास काम का इतना बोझ है कि जांच लंबी जाएगी। हरियाणा पुलिस सीबीआई से बेहतर जांच एजेंसी है। वह समय पर रिपोर्ट देगी। इसलिए वह सीबीआई जांच की मांग न करें। इस खुलासे के बाद साफ होता हैं कि हरियाणा सरकार के कुछ मंत्री इस मामले का दबाना चाहते थे। वहीं इस मामले को लेकर कई लोगों को आशंका है कि यह मामला भी नुपुर तलवार की तरह उलझ कर रह जाने वाला है। मृतक के पिता का कहना है कि यदि वह उस समय मंत्री की ...