आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार औरंगजेब, अन्य मुगलों तथा मुस्लिम हमलावरों ने भारत में हिन्दुओं का नरसंहार किया, हिन्दू महिलाओं के साथ बलात्कार किया, मंदिर तोड़े, धर्म का नाश किया ये सब इतिहास में है। आज के दौर में भी हिंदुओं के देश में ही इनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार होता है। कम से कम कांग्रेस की सरकारों ने तो यही कुछ किया है इस देश में। राहुल गाँधी गुजरात चुनावों में व्यस्त है, उनका कहना है कि कांग्रेस एक सोच है, कांग्रेस एक विचारधारा है, कांग्रेस ये है, कांग्रेस वो है। इसके बाद हमने थोड़ा शोध किया और कांग्रेस कौन है और कांग्रेस क्या है, हम कुछ बिंदु आपके समक्ष रखना चाहते है, ध्यानपूर्वक पढ़िए * कांग्रेस वही है जिसने महाराणा प्रताप की जगह अकबर को महान किताबों में पढाया। * कांग्रेस वही है जिसने शिवाजी महाराज की जगह औरंगजेब को महान बनाया, संभाजी नगर का नाम औरंगाबाद कर दिया, दिल्ली में औरंगजेब के नाम पर मुख्य सड़ क बना दी। * कांग्रेस वही है जिसने भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी देने की सिफारिश की और तो और इनका नाम शहीदों की लिस्ट में नहीं...