पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी को कांग्रेस टिकट नहीं देगी। रेणु ने कोटा विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश की थी। लेकिन रेणु का नाम ब्लाक कमेटी आैर समन्वयकों ने पीसीसी के पास भेजा ही नहीं है। प्रदेश चुनाव समिति की होने वाली बैठक में कोटा से नए चेहरे पर विचार होगा। कांग्रेस के इस रणनीति से जोगी कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी की उम्मीदों पर पानी फिर गया। दरअसल अजीत जोगी ने कुछ दिनों पहले ही यह कहा था कि मैं रेणु को नहीं मना पाया। वह कांग्रेस में रहेगी आैर कांग्रेस से चुनाव लड़ेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना था कि अजीत जोगी रेणु के सहारे कांग्रेस से जुड़ा रहना चाहा रहे थे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इस बार कोटा विधानसभा सीट से 13 लोगों ने टिकट की दावेदारी थी। दावेदारों की ब्लाक आैर समन्यवकों के सामने हुई बैठक में बूथ आैर सेक्टर के नेताआें को बुलाया गया था। लेकिन बूथ आैर सेक्टर से नेताआें से मिले फीडबैक के आधार पर तैयार की गई सूची से रेणु जोगी का नाम गायब है। विभोर सिंह का भी नाम नहीं बड़े नेताआें से मिले फीडबैक के आधार पर डीएसपी ...