Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #South Film Industry

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’

साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की नई रिलीज डेट 5 दिसंबर, 2024 घोषित की गई है। पहले यह फिल्म 6 दिसंबर को पर्दे पर आने वाली थी, मगर अब इसे एक दिन पहले ही दर्शकों के सामने लाने का निर्णय लिया गया है। फिल्म की रिलीज से जुड़ी ये जानकारी अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की, उन्होंने फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट का खुलासा किया। फिल्म का प्रोडक्शन सुकुमार द्वारा किया जा रहा है और इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट ने भी वैश्विक स्तर पर खासी कमाई की थी। बॉक्सऑफिस पर इसकी कमाई का आँकड़ा 360 से 393 करोड़ रुपए पहुँच गया था।

कन्नड़ एक्ट्रेस शनाया काटवे ने प्रेमी नियाज अहमद के साथ मिलकर करवाया भाई का कत्ल, लाश के टुकड़े कर कई जगह फेंके

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कन्नड़ अभिनेत्री शनाया काटवे को अपने भाई की हत्या के आरोप में 22 अप्रैल 2021 को हुबली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, शनाया काटवे (Kannada actress Shanaya Katwe) ने अपने भाई राकेश काटवे (32 साल) की बॉयफ्रेंड नियाज के साथ मिलकर हत्या करने के बाद उसकी लाश के टुकड़े अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए थे। इस मामले में पुलिस ने चार अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इनके नाम हैं नियाज अहमद काटीगार (21 साल), तौसीफ छन्नापुर (21 साल), अल्ताफ मुल्ला (24 साल) और अमन गिरानीवाले (19 साल)। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने प्रारंभिक जाँच में पाया है कि राकेश का बेरहमी से कत्ल किया गया है। उन्हें राकेश काटवे का कटा हुआ सिर देवरागुडीहल के जंगल (Devaragudihal forest) से मिला, जबकि शरीर के बाकी टुकड़े हुबली में अलग-अलग जगहों और गदग रोड से बरामद किए गए हैं। शनाया ने हत्या करने के पीछे की वजह उनका लव अफेयर बताया है। शनाया और नियाज एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन उनका भाई इस रिश्ते के खिलाफ था, जि...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)