Skip to main content

Posts

Showing posts with the label shatrughan sinha

बॉलीवुड किसी की बपौती नहीं, कंगना रनौत की सफलता से जलते हैं सब: शत्रुघ्न सिन्हा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर जारी बहस के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने कंगना रनौत का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि कंगना से बॉलीवुड में बहुत से लोग जलते हैं। उन्हें लगता है कि बिना किसी का एहसान लिए कंगना इतनी सफल कैसे हुई। पूर्व सांसद व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कंगना को ‘महिलाओं का धर्मेन्द्र’ भी बताया है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा कंगना का साथ देते रहे हैं और आने वाले समय में भी ऐसा ही करेंगे। उन्हें ऐसा महसूस होता है कि जितने भी लोग कंगना के खिलाफ़ बोलते हैं वह उससे इर्ष्या की भावना रखते हैं।  उन्होंने कहा, “मैंने देखा है जितने भी लोग कंगना का विरोध करते हैं, कहीं न कहीं उन्हें इस बात से द्वेष है कि आखिर उनके एहसान और मर्ज़ी के बिना कंगना ने इतना कुछ हासिल कैसे किया है। बॉलीवुड के किसी भी गुट का हिस्सा न बनने के बावजूद कंगना ने इतना बड़ा पायदान कैसे हासिल किया। कुल मिला  कंगना का विरोध करने वाले उसकी बहादुरी और सफलता से परेशान हो चुके हैं और जलते हैं।” इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा फ़िल्मी दुनिया में ऐसे तमाम क...

क्या लोकसभा चुनावों में शत्रुघ्न सिन्हा ‘आप’ के टिकट पर मनोज तिवारी के विरुद्ध लड़ेंगे?

आर.बी.एल.निगम,वरिष्ठ पत्रकार  पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को अगस्त 24 को दिल्ली सरकार के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए गए। दरअसल,  सिन्हा ने शाहदरा जिला मजिस्ट्रेट ऑफिस द्वारा आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान आम आदमी पार्टी की उपलब्धियों की तारीफ कर दी जो बीजेपी कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा “उन्हें खरी-खरी बात करने में जरा भी संकोच नहीं है. केजरीवाल सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम किया है।"  इसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद रहे। शत्रुघ्न सिन्हा ने खासतौर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के काम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को इनसे सीखना चाहिए कि शिक्षा का स्तर कैसे बढ़ाया जाए। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आजादी के बाद से शिक्षा, चिकित्सा का स्तर काफी गिर गया है। AAP ✔ @AamAadmiParty Member of Parliame...

अविश्वास प्रस्ताव : 'अब होगा दूध का दूध, पानी का पानी'--अनंत कुमार

संसद के मॉनसून सत्र  में एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जुलाई 20 को होने वाली चर्चा को लेकर पक्ष और विपक्ष में बयानबाजी तेज हो गई है.   विपक्ष पिछले सत्र में भी  अविश्वास प्रस्ताव  लाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सदन में हंगामे की वजह से प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी.  जुलाई 18  सोनिया गांधी ने विपक्ष के पास संख्याबल होने का संकेत दिया तो जुलाई 19  संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने सोनिया पर पलटवार किया. अविश्वास प्रस्ताव पर सोनिया गांधी के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि 'सोनिया गांधी का गणित कमजोर है. वह आंकड़ोंं का पता नहीं लगा पाती हैं. 1996 में भी ऐसी आंकड़ा लगाया था.. बाद में क्या हो गया. वह दुनिया के सामने है. इस बार भी गणित कमजोर होने के कारण फिर से आंकड़ा सही नहीं निकाल पा रही है'. अनंत कुमार का कहना है कि मोदी सरकार बहुमत में है. सरकार को भारी समर्थन सदन के बाहर भी है और संसद के अंदर भी भारी समर्थन है.  अवलोकन करें:-- http://nigamrajendra28.blogspot.com/2018/07/blog-po...

फूट-फूट कर रोने लगीं आप विधायिका

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  आम आदमी पार्टी की विधायिका अलका लांबा आई तो थीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष से मिलने, लेकिन इस मुलाकात के बाद वो खुद फफक-फफक कर रोने लगीं।दरअसल बलात्कारियों को कठोर दंड देने की मांग को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पिछले 5 दिनों से अनशन पर बैठी हैं। पांच दिनों तक कुछ नहीं खाने-पीने की वजह से उनकी तबीयत भी धीरे-धीरे बिगड़ रही है। अलका लांबा स्वाती मालीवाल से मिलने उनके मंच पर पहुंची थीं, लेकिन बेहद ही कमजोर और बीमार नजर आ रही स्वाती को देख अलका लांबा की आंखों में आंसू आ गए। मंच से अपनी रोती आवाज में विधायक अलका लांबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खूब सुनाया। स्वाति मालीवाल का डिजाईनर "धरना" देखिये। धूर्तता की पराकाष्ठा ...... हाथ में मिनरल वाटर की बोतल ...... .मछरदानी के अन्दर बिछाए हुए साफ़ और बढ़िया गद्दे.... मच्छरदानी के अंदर मच्छर मारने का बैट  रखकर अपनी समझदारी का परिचय दे रही है।। अलका लांबा ने कहा कि स्वाति की हालत देखकर उनसे आंखें मिलाने की हिम्मत नहीं हो पा रही है। अलका लांबा ने कहा कि पांच दिन स...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)