Skip to main content

Posts

Showing posts with the label nawaz sharief

बड़ा फैसला: अब पाकिस्‍तान में सत्‍ता किसके हाथ?

पाकिस्‍तान की सियासत में एक-एक करके बड़े सियासतदानों का पत्‍ता साफ हो रहा है। यही वजह है कि इस बार आम चुनाव के बाद पाकिस्‍तान की कमान किसी नए चेहरे को मिलनी तय है। काफी हद तक यह मुमकिन है कि पाकिस्‍तान की सत्‍ता के शीर्ष पर आने वाला यह चेहरा पहली बार सत्‍ता पर काबिज होगा। इसकी वजह  है कि एक-एक कर देश की सियासत में अहम किरदार निभाने वाले चेहरे इस बार चुनाव से बेदखली का दर्द महसूस कर रहे हैं। इसमें सबसे ताजा नाम पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री खाकन अब्‍बासी का है। चुनाव न्यायाधिकरण ने उनको रावलपिंडी से भी चुनाव लड़ने से रोक दिया। इस्लामाबाद से अब्बासी का पर्चा खारिज होने के एक दिन बाद उन पर यह रोक लगाई गई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ का नामांकन खारिज किया जा चुका है। नवाज शरीफ का चैप्‍टर पाकिस्‍तान की सियासत में पहले ही क्‍लोज हो चुका है। इतना ही नहीं जिन पर वह सबसे ज्‍यादा भरोसा करते थे वह भी इस चुनाव में खड़े नहीं हो सकते हैं। इनमें उनकी बेटी मरियम का नाम है। इसके अलावा उनकी पत्‍नी कुलसुम की हालत बेहद नाजुक है, लिहाजा वह भी चुनाव से बाह...

ख़त्म हुआ पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ का राजनीतिक जीवन

‘अगर किसी शख्स को संविधान की धारा 62 (1)(एफ) के तहत अयोग्य करार दिया गया है तो वह शख्स आजीवन अयोग्य रहेगा.’ ऐसा कहना है पकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट का जिसके मुताबिक पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अब आजीवन किसी भी सार्वजनिक पद पर अपना कब्ज़ा नहीं जमां पाएंगे. इससे पहले इसी साल फरवरी में पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 62 और 63 के तहत अयोग्य ठहराया गया कोई भी शख्स राजनीतिक पार्टी के मुखिया पद पर नहीं रह सकता. शीर्ष अदालत के इस फैसले के बाद नवाज शरीफ को पाकिस्तान के मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष पद से भी हटना पड़ा था. पाकिस्तानी मीडिया, ‘डॉन न्यूज’ के मुताबिक, यह आदेश 5 जजों की बेंच द्वारा सर्वसम्मित से दिया गया. इस आदेश से पहले चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान साकिब निसार ने कहा, ‘जनता को अच्छे चरित्र वाले नेताओं की जरूरत है.’  पिछले साल पनामा पेपर्स मामले में 68 वर्षीय शरीफ को सुप्रीम ने पकिस्तान के पीएम पद के लिए अयोग्य ठहरा दिया था. पाकिस्तान के पूर्व वजीर ए आजम को संविधान के अनुच्छेद 62 के तहत अपनी सैलरी को असेट के तौर पर घोषित नहीं करने का...

नवाज़ भ्रष्टाचार दोषी

नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी करार दिया गया है। उनको प्रधानमंत्री के पद से हटा दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने उनको दोषी करार दिया। नवाज का नाम पनामा पेपर में आया था। यह मामला 1990 के दशक में उस वक्त धनशोधन के जरिए लंदन में सपंत्तियां खरीदने से जुड़ा है जब शरीफ दो बार प्रधानमंत्री बने थे। शरीफ के परिवार की लंदन में इन संपत्तियों का खुलासा पिछले साल पनामा पेपर्स लीक मामले से हुआ। इन संपत्तियों के पीछे विदेश में बनाई गई कंपनियों का धन लगा हुआ है और इन कंपनियों का स्वामित्व शरीफ की संतानों के पास है। इन संपत्तियों में लंदन स्थित चार महंगे फ्लैट शामिल हैं।  वह पाकिस्तान के सबसे रसूखदार सियासी परिवार और सत्तारूढ़ पार्टी पीएमएल-एन के मुखिया हैं। इस्पात कारोबारी-सह-राजनीतिज्ञ शरीफ पहली बार 1990 से 1993 के बीच प्रधानमंत्री रहे। उनका दूसरा कार्यकाल 1997 में शुरू हुआ जो 1999 में तत्कालीन सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ द्वारा तख्तापलट किए जाने के बाद खत्म हो गया। सर्वोच्च न्यायालय ने शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए इसी साल मई में संयुक्त जांच दल (जेआईटी) का गठन...

क्या, नवाज़ शरीफ की उल्टी गिनती का श्रीगणेश?

लगता है पाकिस्तान प्रधानमन्त्री नवाज़ शरीफ के ग्रह अच्छे नहीं चल रहे। अभी कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तान को मुँह की खाने के बाद, अब पनामा पेपर्स मुद्दे ने रंग लाना शुरू कर नवाज़ शरीफ़ को घोर संकट में डाल दिया है। माना जा रहा है कि नवाज़ की उल्टी गिनती का श्रीगणेश हो चूका है।   पाकिस्तानी वकीलों ने शनिवार (20 मई) को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अल्टीमेटम दिया कि अगर वह पनामा पेपर्स मामले में सात दिनों में सत्ता नहीं छोड़ते तो वे उनके खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और लाहौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आज इस रूख का एलान किया। दोनों बार एसोसिएशन की ओर से जारी साझा बयान में कहा गया है, ‘‘दोनों बार एसोसिएशन का मानना है कि पनामा पेपर्स मामले में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के मद्देनजर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अब अपने पद बने नहीं रहना चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि पनामा मामले ने इस बात का स्पष्ट संकेत दिया है कि शरीफ और उनके बच्चों ने वित्तीय अनियिमताएं और भ्रष्टचार किए तथा जांच के लिए जेआईटी का गठन किया गया है। पनामा गेट मामले में ...

कश्मीर के साथ भारत मे रह रहे सभी मुसलमानों को भी अपने देश में लेना पड़ेगा -- चंद्रशेखर, तत्कालीन प्रधानमन्त्री

बात वर्ष 1990 के मालदीव मे सार्क सम्मलेन की है। 21 नवम्बर से 23 नवम्बर के बीच चले इस सम्मलेन मे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी भाग लिया था। भारत का प्रतिनिधित्व उस समय भारत के प्रधानमन्त्री चद्रशेखर कर रहे थे। नवाज शरीफ तब पहली बार पकिस्तान के प्रधानमन्त्री बने थे और चंद्रशेखर पहली बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए थे। कश्मीर तब आतंकवाद की आग मे झुलस रहा था और लाखों कश्मीरी पंडितों को कश्मीर से खदेड़ दिया गया था। यहाँ तक की आतंकवादियों ने तब के गृहमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी का अपहरण भी कर लिया था।( जो आज तक एक विवादित अपहरण है। ) चंद्रशेखर कोई चार महीने प्रधानमंत्री रहे और आम चुनाव और उसके दौरान राजीव गांधी के दुखद निधन के कारण चार महीने उन्हें और काम चलाना पड़ा। लेकिन इस बीच वे सार्क सम्मेलन में माले गए जहां उनकी मुलाकात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से हुई। चंद्रशेखर इस मुलाकात में हुई बातचीत को बड़ा मजा लेकर सुनाया करते थे। हुआ यूँ कि अपनी आदत से मजबूर पाकिस्तान नें उस सम्मलेन मे भी कश्मीर का राग अलापना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि ...

जाधव को झूठे आरोप में पकड कर रखा है।-- इमरान खान, पाकिस्तान की तहरीक ए इन्साफ पार्टी के नेता

पाकिस्तान में कैद कुलभूषण जाधव को बचाने के लिए भारत ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया हुआ है और खुद भारत के लोग हर शहर में कुलभूषण जाधव की फांसी का पुरजोर विरोध कर रहे हैं।पाकिस्तान की आर्मी कोर्ट ने कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाई है। इसी मुद्दे पर भारत के लोगों के दिलों में पकिस्तान के प्रति भारी आक्रोश है। भारी आक्रोश के चलते जाने माने गायक अभिजीत ने भी पाकिस्तानी कलाकारों पर तीखा हमला बोला है। अभिजीत ने अपने ट्वीट के माध्यम से बालीवूड के कलाकारों से अपील करते हुए कहा उन्हें कोई भी पाकिस्तानी यहाँ दिखे तो उसे मारो, भगाओ और पेड़ से लटका दो।  ताकि एक निर्दोष भारतीय नागरिक की पाकिस्तान द्वारा दी गई फांसी की सजा का बदला लिया जा सके।  अभिजीत ने मराठा मानुष की बात करने वाले उन तमाम नेताओं के मुंह पर भी भिगो कर जूता मारा है। उन्होंने कहा ये नेता सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए पाकिस्तानी कलालारों का विरोध करते हुए टीवी स्क्रीन पर ब्यान देते दिखाई देते है। असल में यह लोग महाराष्ट्र के मुंबई के रहने वाले कुलभूषण जाधव की फांसी पर क्यों मुंह में लड्डू डाल कर बैठे है...

कितना शरीफ है पाकिस्तान, शरीफ साहब

भारत के पूर्व नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में कथित जासूसी के आरोप में वहां के मिलिट्री ट्रिब्यूनल कोर्ट की तरफ से सुनाई गई मौत की सज़ा के बाद दोनों देशों में तनातनी बढ़ती जा रही है।  इसी मसले को लेकर पहले भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि यदि कुलभूषण जाधव को फांसी दी गई तो द्विपक्षीय संबंधों पर इसका असर पड़ेगा, और इसके साथ ही पाक को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।  टाइम्स ऑफ इंडिया ,  की खबरों के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्री के बयान के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अप्रैल 11 को भारत को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पाक कि सेना किसी भी तरह की चुनौती से निपटने के लिए तैयार और सक्षम है।  आपको बता दें कि पाक प्रधानमंत्री शरीफ का यह बयान कुलभूषण जाधव को जासूसी के आरोप में दी गई फांसी की सजा के एक दिन बाद आया है। शरीफ ने आगे कहा कि पाक एक शांति प्रिय देश है। लेकिन, उसे कमजोर आंकने की कोशिश कभी नहीं करना चाहिए।  वहीं इससे पहले भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि जाधव के खिलाफ जासूसी का कोई भी सब...

क्या पाकिस्तान बर्बादी के कगार पर खड़ा है?

पाकिस्तान की हालत को देखकर लगता है कि वो अपनी हार मान चुका हैl हमें इसका अंदाज़ा लगा लेना चाहिए उनके तरफ से आ रहे बयानों और दलीलों सेl सर्जिकल स्ट्राइक ने तो जैसे पाकिस्तान में ही आतंक सा मचा रखा हैl पाकिस्तान ये मानने को तैयार ही नहीं हो रहा की उनकी लुटिया अब डूब चुकी हैl लेकिन इन सबके बाद भी उनके सर्घनाह अपनी ही गुण गाने में लगे हुए हैंl अब नवाज शरीफ़ के बाद देखिए पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ का क्या कहना हैl उन्होंने भी अपनी सेना की तारीफ़ करते हुए कहा कि पाकिस्तान की सेना ने पाकिस्तान के शासन में अक्सर अहम भूमिका निभाई है क्योंकि लोकतंत्र को देश माहौल के अनुसार नहीं ढाला गया है। उन्होंने गुरुवार को हो रहे ‘वाशिंगटन आइडिया फोरम’ में सामने आकार अपनी सेना को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हमारी आज़ादी के बाद से सेना की हमेशा से अहम भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य कारण सिर्फ लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों का अनुशासन रहा है। परवेज़ भाई ने सामने से तो नहीं लेकिन कहीं न कही...

नवाज़ शरीफ की उल्टी गिनती शुरू

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दिया है. भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के हालात ऐसे हैं कि लोग सड़कों पर उतर गए हैं. कभी भी सेना पूरे मुल्क पर अपना अधिकार जमा सकती है. नवाज़ शरीफ के सरकार पर विपक्ष पूरे तरीके से हावी है. इसके बावजूद नवाज़ शरीफ पाकिस्तान के मर्ज़ का इलाज ढूँढने के बजाये UN में कश्मीर राग अलाप रहे है. पाकिस्तान में तख्ता पलटने से युद्ध की संभावनाएं प्रबल होती प्रतीत हो रही है।  जब भी पाकिस्तान में फौज ने सत्ता संभाली है, भारत पर लोकतान्त्रिक तरीके से सत्ता में आयी पार्टी से कहीं अधिक हालात ख़राब ही हुए हैं।  पाकिस्तान के इतिहास में तख्ता पलट की कहानी कोई नई बात नहीं है. पाकिस्तान के हालात ऐसे हैं कि वहां कोई भी सरकार अपनी मजबूत पकड़ नहीं बना पाई है. पाकिस्तान के हालात ऐसे हैं कि  ” उधर जरा सी गड़बड़ और इधर सरकार की ऐसी-तैसी.”   पहले भी हो चूका है नवाज़ का तख्ता पलट 1958 सन् 1958 में पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति इस्कंदर मिर्जा ने पाकिस्तान के संविधान को निराकृत कर ...

पाकिस्तान में तख्ता पलट की आशंका-- हिलेरी क्लिंटन

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन ने इस आशंका को लेकर चिंता व्यक्त की है कि पाकिस्तान में जेहादियों की पहुंच अगर परमाणु हथियारों तक हो गई तो वहां से परमाणु आत्मघाती हमलावर तैयार हो सकते हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने डेमोक्रेटिक पार्टी के कंप्यूटरों से हैक हुए हिलेरी के एक ऑडियो क्लिप का हवाला देते हुए कहा, ‘हम इस भय में जीते हैं कि वहां एक तख्तापलट होगा, यह कि जेहादी सरकार पर अपना नियंत्रण कर लेंगे, वे परमाणु हथियारों तक पहुंच बनाएंगे और आपको आत्मघाती परमाणु हमलावरों से जूझना पड़ेगा।’ हिलेरी की संभावनाओं को नज़रअंदाज़ भी नहीं किया जा सकता, क्योंकि पाकिस्तान द्धारा परमाणु बनाने के उपरान्त से ही यह शंका चर्चा में रही है कि "पाकिस्तान परमाणु सुरक्षित हाथों में नहीं है।" और पाकिस्तान हमेशा इन ख़बरों का खंडन करता रहा। परन्तु जिस तरह आज की वर्तमान स्थिति को देख कि पाकिस्तान में लोकतान्त्रिक सरकार की बजाय सेना की चलती है और सेना आतंकवादियों के इशारे पर। वरना किसी भी आतंकवादी संगठन में खुले आम घूमने अथवा भाषण देने का साहस नहीं हो सकता? जो...

हिन्दुओं के लिए द्वेष भावना रखने वाले से क्या आशा की जा सकती है?

पाकिस्तान में विपक्ष के नेता और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर निशाना साधा। इमरान ने कहा कि नवाज शरीफ को जवाब देने नहीं आता और वह एक दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देंगे। खान ने कहा कि वह नवाज शरीफ को दिखाएंगे कि इस तरह के ‘आक्रमण’ पर किस तरह के जवाब दिया जाता है। इमरान ने आगे कहा, ‘आज मैंने नवाज शरीफ को संदेश दिया है, लेकिन कल मैं मोदी को भी संदेश भेज दूंगा।’ टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक का दावा किए जाने पर बात करते हुए इमरान खान बोले, ‘मैं नवाज शरीफ को बताउंगा कि मोदी को कैसे जवाब दिया जाता है।’ इसके साथ ही उन्होंने नवाज पर आरोप लगाए कि उनकी सरकार ठीक से शासन नहीं कर पा रही। वहीं उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे पाकिस्तान को चलाने की जिम्मेदारी आर्मी चीफ राहिल शरीफ को दे दी गई है। इसके अलावा इमरान ने पाकिस्तान में एक मार्च रख ज्यादा से ज्यादा लोगों को उस मार्च में पहुंचने के लिए कहा ताकि भारत को पाकिस्तान के लोगों की एकता दिखाई जा सके।  उन्होंने कहा, "एकता दर्शाने के लिए पाकिस्तान के तम...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)