शीर्ष अदालत के इस फैसले के बाद नवाज शरीफ को पाकिस्तान के मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष पद से भी हटना पड़ा था. पाकिस्तानी मीडिया, ‘डॉन न्यूज’ के मुताबिक, यह आदेश 5 जजों की बेंच द्वारा सर्वसम्मित से दिया गया. इस आदेश से पहले चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान साकिब निसार ने कहा, ‘जनता को अच्छे चरित्र वाले नेताओं की जरूरत है.’
पिछले साल पनामा पेपर्स मामले में 68 वर्षीय शरीफ को सुप्रीम ने पकिस्तान के पीएम पद के लिए अयोग्य ठहरा दिया था. पाकिस्तान के पूर्व वजीर ए आजम को संविधान के अनुच्छेद 62 के तहत अपनी सैलरी को असेट के तौर पर घोषित नहीं करने का दोषी करार दिया गया था.
Comments