संजय निरुपम एक मिलनसार व्यक्ति पीओके में सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए गए सवाल के बाद से मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरूपम का सोशल मीडिया पर माखौल उड़ाया जा रहा है. जिसके कारण उनकी पत्नी ने परेशान होकर पीएम मोदी से अपने परिवार की सुरक्षा की अपील की है. उनकी पत्नी का कहना है कि वह भारत में काफी असुरक्षित महसूस कर रही हैं. सेना द्वारा LOC पार आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी करार देने को लेकर विवादों में आये कांग्रेस नेता संजय निरुपम को अब धमकी भरे कॉल आ रहे हैं. संजय निरुपम ने शुक्रवार(7 अक्टूबर, 2016 ) को दावा किया कि कथित गैंगस्टर रवि पुजारी ने उन्हें फोन कर धमकी दी और सर्जिकल स्ट्राइक पर अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा. संजय निरुपम का कहना है कि रवि पुजारी ने बुधवार, 5 अक्तूबर को सुबह करीब सवा ग्यारह बजे उनके आवास के लैंडलाइन पर एक विदेशी नंबर से फोन किया था और उन्होंने इसकी शिकायत वर्सोवा पुलिस थाने में दर्ज करवाई है. निरुपम का कहना है कि उन्हें फोन कर कहा गया है कि अ...