ऐसे मौके बहुत कम आते हैं जब आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेता एक दूसरे की बात का समर्थन करते हुए दिखें, लेकिन उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक ट्वीट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इतना पसंद आया कि उन्होंने उसे रि-ट्वीट करते हुए पूछा कि क्या दिल्ली में भी मौर्य के प्रस्ताव को लागू किया जाएगा. दरअसल केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के संदर्भ में एक ट्वीट करके कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही जनप्रतिनिधियों की है और यदि किसी अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों की अवहेलना की तो कार्रवाई होगी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘विकास कार्य का फैसला माननीय सांसदों विधायकों के प्रस्ताव पर ही किया जाएगा. किसी अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों की अवहेलना करके प्रस्ताव भेजा तो कार्रवाई होगी. जनता के प्रति जवाबदेही जनप्रतिनिधियों की है. मैं एक विधायक सांसद के रूप में पहले, डिप्टी सीएम के नाते बाद सोचता हूं.’ उत्तर प्रदेश के संदर्भ में कही गई ये बात इस समय दिल्ली के लिए अधिक प्रासंगिक है, जहां आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ टकराव की स्थिति में हैं. दिल्ली सरकार की शि...