नई दिल्ली. अप्रेल 20, 2018. पंजाब के होशियार पुर की किरण बाला का पाकिस्तान में रहस्यामई परिस्थितियों में लापता होना, तुरत धर्मांतरण कर दूसरी शादी करना तथा भारत न लौटने की इच्छा व्यक्त करने को विश्व हिन्दू परिषद ने गंभीर मामला बताते हुए सारे प्रकरण की गहन जांच की मांग की है. विहिप कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने आज कहा है कि इस पूरे प्रकरण में आई एस आई की संलिप्तता स्पष्ट लग रही है. घटना से न सिर्फ महिला के परिजन वल्कि अन्य देशवासी भी स्तब्ध हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा तथा हिन्दू तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण यह मामला बेहद गंभीर है. अत: उन्होंने न सिर्फ इसकी गहन जांच वल्कि धार्मिक यात्रा पर पाकिस्तान गए अन्य यात्रियों की सुरक्षा को भी चाक-चौबंद किए जाने हेतु सरकार से आग्रह किया है. विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल द्वारा जारी वयान में आलोक कुमार ने यह भी कहा कि किरण भारतीय नागरिक होने के नाते उसे अविलम्ब स्वदेश बुलाकर पूछा जाए कि आखिर क्या परिस्थितियाँ थीं जिनके कारण उसे कथित पाक...