केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह वास्तविक जीवन के हीरो बनते जा रहे हैं, आज उनकी अगुवाई में हिंसाग्रस्त सूडान से 500 भारतीयों को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर लिया गया, वीके सिंह का यह दूसरा अभियान है, इससे पहले उनकी अगुवाई में करीब 4 हजार भारतीयों को यमन से एयरलिफ्ट किया गया था। बता दें कि आंतरिक संघर्ष से जूझ रहे सूडान से भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए विदेश राज्य मंत्री VK Singh के नेतृत्व में चलाए गए अभियान ‘संकटमोचन’ के तहत भेजे गए भारतीय वायु सेना के दो C-17 ग्लोब मास्टर्स विमान ने सूडान से उड़ान भर ली है और दोनों विमान शुक्रवार को भारतीयों को लेकर स्वदेश लौट आएंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि दोनों विमान पहले तिरुवनंतपुरम जाएंगे, फिर वहां से दिल्ली आएंगे। आज जब सभी यात्री विमान में बैठ गए और विमान ने उड़ान भर ली तो भारतीय ख़ुशी में भारत माता की जय के नारे लगाने लगे, पूरा आसमान ही भारत माता की जय से गूँज गया, वीके सिंह ने सभी लोगों की खरियत पूछी और उनकी हिम्मत बढ़ाई, उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हम पहले तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे उसके बाद दिल्ली जाएंगे, आप लोग...