करीब 11,356 करोड़ रुपए के पीएनबी फ्रॉड केस में इंटरपोल ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के एमडी एंड सीईओ मेहुल चौकसी समेत 4 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। इस बीच, टीवी रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि नीरव मोदी न्यूयार्क के मैनहट्टन में हैं। इससे पहले, गुरुवार को इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने कई जगहों पर छापेमारी की। ईडी ने ज्वैलर्स और बिजनेसमैन नीरव मोदी के घर समेत करीब 10 ठिकानों पर रेड की। इस छापेमारी में लगभग 5100 करोड़ रुपए की एसेट सीज हो गई हैं, जिसमें हीरे और जवाहरात भी शामिल हैं। इसके अलावा ईडी ने विदेश मंत्रालय से नीरव मोदी के पासपोर्ट को रद्द करने के लिए लिखा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, इंटरपोल ने शुक्रवार को हीरा कारोबारी नीरव मोदी, उनकी पत्नी आमी मोदी, भाई निशाल मोदी और गीतांजलि जेम्स के एमडी एंड सीईओ मेहुल चौकसी के खिलाफ डिफ्यूजन नोटिस जारी किया है। इस बीच, टीवी रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि नीरव मोदी न्यूयार्क के मैनहट्टन में हैं। ईडी ने सीज किए 5100 करोड़ रुपए के हीरे-जवाहरात ईडी के अधिकारियों के...