आर.बी.एल.निगम कहावत है कि "गांव बसा नहीं, लुटेरे पहले आ गए", मुकुल रॉय जब तक ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के साथ रहे, घोटाले पीछा नहीं छोड़ रहे थे, भाजपा में आए ही थे कि महिला ने पुलिस में उनके विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया। दूसरे यह कि यहाँ पर अंग्रेजी भाषा के 3W (Wine, Woman & Wealth) में से 2W भी चरितार्थ हो रहे हैं। वैसे भी राजनीती में कोई किसी का मित्र नहीं होता, कब कौन शूल बन जाए कुछ नहीं पता। मुकुल ममता को मात देने भाजपा में आए तो विरोधी भी उनसे कम नहीं। जनता में मुकुल को प्रभावहीन बनाने जो शतरंज की चाल चली है, देखते हैं कौन किसको मात देता है। अभी तक विरोधी भाजपा पर तंज कस रहे थे, कि "क्या भाजपा में आते ही मुकुल के सारे पाप पवित्र हो गए" अभी इस तीर का ज़ख्म भरा भी नहीं था कि एक और तीर आ गया। अभी तो शुरुआत है, आगे देखिए और कितने आरोप लगते हैं। माकपा से निलंबित सांसद ऋतोब्रतो बनर्जी पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती नम्रता दत्त ने को बीजेपी नेता मुकुल रॉय सहित चार लोगों के खिलाफ गैरजमानती धाराओं में मामला दर्ज कराया है. जदन लोगों ...