हम जैसा स्कूलों में और किताबों से सीखते हैं, हमारी सोच भी वैसी ही बनती जाती है। हमारे विचारों से हमारी शिक्षा झलकती है। परंतु पिछले कुछ समय से बच्चों की किताबों में ऐसी बातें लिखी जा रही हैं जो कहीं ना कहीं उनकी शिक्षा को गलत दिशा में भटका रहे हैं। एक बार फिर से ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक किताब का कुछ सामग्री तेजी से वायरल हो हा है। ये सामग्री सीबीएसई की बारहवीं की किताब का है। इस सामग्री में लिखा गया है कि, जिन लड़कियों का फिगर ३६,२४,३६ होता है वो सबसे सर्वोत्तम होती हैं। अब प्रश्न उठता है कि, सीबीएसई ऐसे सामग्री से बच्चों को पता नहीं क्या सिखाना चाह रही है। भारतीय शिक्षा पद्धति और छात्रों को पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम को लेकर अक्सर विवाद होते रहा रहता है। अब हाल ही में सीबीएसई की 12 वीं कक्षा की एक पुस्तक को लेकर भी सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 12 वीं कक्षा की फिजिकल एजुकेशन की किताब में ऐसा कुछ प्रकाशित किया गया गया है, जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। इसके अलावा किताब में महिलाओं को पुरुषों के मुकाबल...