आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पत्रकार पर हमले का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में चार-पांच बदमाश आबिद अली नाम के पत्रकार को पीट रहे हैं, पर बदमाशों को जवाब देने के लिए पत्रकार की पत्नी ने गजब का हौसला दिखाया। उन्होंने अपने घर रिवाल्वर निकाला और बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलते ही बदमाशों की हेकड़ी निकल गई और वे लोग वहां से फरार हो गये। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो लखनऊ के काकोरी इलाके का है। वीडियो देखने से पता चलता है कि यह सुबह-सुबह की घटना है। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स पत्रकार आबिद अली के घर के बाहर खड़ा है। इस शख्स के हाथ में कुछ कागज है। आबिद अली पहले इस शख्स से गेट के अंदर से ही बात करते हैं। उसके बाद घर के अंदर से चाबी लाकर दरवाजे का ताला खोलते हैं। इसके बाद इन दोनों के बीच कुछ बात होती है। यहां तक तो आबिद अली और उनके आगे खड़ा शख्स सामान्य दिखता है। वीडियो देखने से नहीं पता चलता है कि उन्हें अपने ऊपर हमले का तनिक भी अंदेशा था। कुछ ही देर में चार लोग वहां पहुंच...