हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिसा मिलानो के #MeToo कैंपेन के तहत दुनियाभर की कई सेलीब्रिटी महिलाएं अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न और शोषण की घटनाओं पर खुलकर बात कर रही हैं. इसी कैंपेन के तहत कॉमेडियन मल्लिका दुआ अपने साथ बचपन में हुई ऐसी ही एक घटना का खुलासा कर चुकी हैं और अब एक और टीवी सेलीब्रिटी ने अपने साथ हुए ऐसे वाकये को दुनिया के सामने रखा है. टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने इस मामले पर अपनी एक पोस्ट शेयर की है. अपना पोस्ट शेयर करते हुए मुनमुन दत्ता ने लिखा है, ‘मैं भी… हां मैं भी.. इस तरह की समस्या पर पोस्ट शेयर करना, यौन शोषण के खिलाफ दुनियाभर में चल रहे इस कैंपेन से जुड़ना और इसे झेल चुकी हर महिला के साथ अपनी सहानुभूति दिखाने से ही यह बात साफ होती है कि यह समस्या कितनी बड़ी है. मैं अचंभित हूं कि कुछ अच्छे ‘मर्द’ यह देख कर हैरान हैं कि इतनी ज्यादा संख्या में ऐसी महिलाएं ऐसी घटनाओं पर बात कर रही हैं. नहीं, आपको आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए. यह आप सब की नाक के नीचे हो रहा था, आप ही के घर में, आप ही की बहनों, बेटियों, माओं, पत्निय...