रेयान इंटरनेशनल स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युमन की हत्या से पुरे बिहार में आक्रोश का माहौल है। मूलतः बिहार के मधुबनी जिले रहने वाले वरुण के पुत्र की हत्या स्कूल में ही कर दी गई थी। इस हत्या के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरियाण के सीएम मनोहर लाल खट्टर से सितम्बर 10 को फोन पर बात की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरियाण के सीएम मनोहर लाल खट्टर से फोन पर बातचीत के दौरान दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने स्थानीय आयुक्त नई दिल्ली को भी निर्देश दिया कि वे तुरंत वहां से पदाधिकारी गुरुग्राम भेजें। वहां जाकर पीड़ित परिवार से मिल सांत्वना दें। सीएम नीतीश ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री नीतीश के अलावा बिहार के डीजीपी डीजीपी पी के ठाकुर ने भी हरियाणा के डीजीपी से फोन पर बात की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। छात्र प्रद्युमन के पिता ने कहा है कि, “ये मर्डर का मामला है। ये कैसे हुआ? ये मुझे पता नहीं पता। लेकिन ये जानता हूं कि ये हत्या है।...