आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार आम आदमी पार्टी ‘आप’ को आयकर विभाग ने कारण बताओ नोटिस भेजा है। आयकर विभाग ने आप से पूछा है कि 30.67 करोड़ रुपये आपसे क्यों न वसूले जाएँ। आयकर विभाग के नोटिस पर आप ने कहा है कि हमारा चंदा पवित्र है और ये शत्रुतापूर्ण कार्रवाई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय खजांची दीपक बाजपाई ने कहा कि ‘आयकर का ये नोटिस बोगस और आधारहीन है। हमारा चंदा पूरी तरह पारदर्शी और पहली बार किसी पाटी के चंदे को गैरकानूनी ठहराया गया है’ आयकर विभाग ने 7 दिसंबर को पार्टी से पक्ष रखने को कहा है। 26 नवंबर 2017 को आम आदमी पार्टी की स्थापना के 5 साल पूरे हुए. इस मौके पर पार्टी की तरफ से दिल्ली के रामलीला मैदान में 26 नवंबर को एक रैली का आयोजन भी किया गया था. इसके ठीक एक दिन बाद ही आम आदमी पार्टी को आय कर विभाग ने 30.67 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस भेजा. विभाग ने पार्टी से पूछा है कि 13 करोड़ की अघोषित संपत्ति के बारे में विभाग को सूचना क्यों नहीं दी. इसके अलावा विभाग ने उन 462 दान दाताओं का रिकॉर्ड नहीं रखने पर भी सवाल पूछे है, जिन्होंने करीब 6 करोड़ र...