आर.बी.एल. निगम,फिल्म समीक्षक फिल्मों के बाल कलाकार के रूप में अनेकों कलाकार आए, जिन्होंने अपने अभिनय का लोहा भी मनवाया। मसलन, सुधीर (फिल्म 'दोस्ती '), मास्टर साजिद ( वयस्क होने पर 'ज़िंदगी और तूफ़ान' , 'दो नम्बर के आमिर' आदि फिल्मों में नजर ) , जूनियर महमूद, बबलू आदि बाल रूप में चर्चित, परन्तु वयस्क होने पर कहीं लुप्त ही हो गए। जूनियर महमूद तो फिर यदाकदा फिल्मों में दिखाई दे जाते हैं। शशि कपूर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं शशि कपूर साहब ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। साल 1948 में आई ‘आग’ में वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दिखाई दिए थे। इसके बाद वह साल 1961 में आई फिल्म ‘धरमपुत्र’ में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए। श्रीदेवी बॉलीवुड की ‘मिस. हवाहवाई’ श्रीदेवी ने 1969 में आई फिल्म Thunaivan से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अबतक के करियर में कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1979 में फिल्म ‘सोलवां सावन’ से लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया। ऋषि कपूर चर्चित अभिनेताओं में से ए...