आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक श्रुति हरिहरन कन्नड़ फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2018 के सत्र ‘सेक्सिज्म इन सिनेमा: टाइम टू एंड पेट्रीआर्की’ के दौरान कास्टिंग काउच से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए. श्रुति हरिहरन ने अपनी पहली फिल्म का वह डरा देने वाला अनुभव शेयर किए, जिसके बाद उन्हें फिल्म ही छोड़नी पड़ी.श्रुति हरिहरन ने अपनी पहली फिल्म का वह डरा देने वाला अनुभव शेयर किए, जिसके बाद उन्हें फिल्म ही छोड़नी पड़ी. फिल्मी दुनिया में कास्टिंग काउच का मामला आए दिन हमारे सामने आता रहता है. इस बार साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस श्रुति हरिहरन ने बताया कि उनके साथ भी ऐसा हो चुका है. उन्होंने कहा, 'मैंने कास्टिंग काउच की स्थिति का सामना किया है. एक कन्नड़ फिल्म के लिए कास्टिंग में गई थी और वहां मुझे ऐसी परिस्थिति में डाल दिया गया. एक प्रोड्यूसर ने फिल्म देने के लिए कहा कि फिल्म में 5 प्रोड्यूसर हैं और वह किसी भी तरह से मेरा इस्तेमाल कर सकते हैं’. भारत में फ़िल्मी दुनिया के किस्से बड़े ही अजीब हैं. ये दुनिया देखने में जि...