Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #Supreme Court Justice J.Chelameswar Justice Madan Lokur justice R S Sodhi (retd) Justice Ranjan Gogoi

सीजेआई ने बनाई 5 जजों की संवैधानिक पीठ, प्रेस कांफ्रेंस करने वाले चारों जज आउट!

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और बाकी 4 जजों के बीच विवाद हो खत्म हो गया है. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में पांच जजों की संवैधानिक पीठ का गठन किया. दिलचस्प बात ये है कि पीठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीजेआई पर गंभीर सवाल उठाने वाले चार जजों में से किसी का भी नाम नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के चार जजों जस्टिस जे चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एम बी लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न्यायिक प्रशासन पर सवाल उठाए थे. इनमें से किसी का भी नाम पांच जजों की संवैधानिक पीठ में नहीं है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार पांच न्यायाधीशों की पीठ में सीजेआई दीपक मिश्रा, जस्टिस ए के सीकरी, जस्टिस ए एम खानविलकर, जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस अशोक भूषण शामिल हैं. यह संविधान पीठ 17 जनवरी से कई महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई शुरू करेगी. हालांकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि चीफ जस्टिस ने उन चार न्यायाधीशों से मुलाकात की या नहीं जिन्होंने 12 जनवरी को संवाददाता सम्मेलन में सीजेआई के खिलाफ आरोप लगाए थे. कार्यसूची के अनुसार पांच न्या...

10.45 से 3.30 के बीच जस्टिस चेलामेश्वर के बंगले पर क्या हुआ

अपने आवास पर सुप्रीम कोर्ट के अन्‍य जजों के साथ मीडिया को संबोधित करते जस्टिस जे. चेलामेश्‍वर भारतीय न्‍याय प्रणाली के इतिहास में 12 जनवरी का दिन ऐतिहासिक था। सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्‍ठतम जजों ने प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्‍य न्‍यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा की कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल उठाए थे। सीजेआई के खिलाफ विरोध का झंडा उठाने वाले शीर्ष अदालत के दूसरे सबसे वरिष्‍ठ जज जस्टिस जस्‍ती चेलामेश्‍वर के आवास 4 तुगलक रोड पर मीडियाकर्मियों को आमंत्रित किया गया था। जजों के इस फैसले से पूरा देश सन्‍नाटे में था और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। इससे जुड़ी गतिविधियां सुबह से शुरू हो गई थीं। सुबह 10:45:  जस्टिस चेलामेश्‍वर के पर्सनल स्‍टॉफ के पास सुबह तकरीबन 10:45 एक मैसेज आया, जिसमें 30 लोगों के लिए इंतजाम करने के लिए कहा गया था। कर्मचारियों में इस बात को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि कुछ महत्‍वपूर्ण होने जा रहा है। सुबह 11:15:  जस्टिस चेलामेश्‍वर तीन अन्‍य जजों जस्टिस मदन भीमराव लोकुर, जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस कुरियन जोसेफ के साथ कोठी पर पहुंचे। इसके बाद ही जस्टिस चेलामेश्‍व...

अटॉर्नी जनरल को उम्मीद सुलझ जाएगा चार जजों का मामला

अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को उम्मीद है मामला सुलझ जाएगा. गौरतलब है कि भारत के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ जजों जे चेलमेशवार, रंजन गोगोई, मदन लोकुर और कुरियन जोसफ ने मीडिया के सामने आकर कई सवाल उठाए हैं जिससे हड़कंप मच गया है. बहरहाल, सुप्रीम कोर्ट के चार जजों द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने गलत बताया और कहा कि जजों को प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करनी चाहिए थी. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के चार जजों, जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ ने शुक्रवार को मीडिया के समक्ष चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के काम करने के तरीके पर सवाल उठाया था. जस्टिस चेलमेश्वर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के एक मामले का उल्लेख कर रहे थे, जिसमें पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट के दो शीर्ष जजों के बीच टकराव देखा गया था. अवलोकन करें:-- CJI पर आरोप लगाने वाले चारों जजों के खिलाफ महाभियोग चलाया जाए-जस्टिस(रि.)आरएस सोढ़ी सुप्रीम कोर्ट के 4 वरिष्ठ जजों द्वारा मुख्य न्यायधीश की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने को लेकर रिटायर्ड जस...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)