भारत में 300 वर्षों तक राज करने वाले मुग़लों की शान ओ शौकत पूरी दुनियां में अपनी अलग पहचान रखती है, मुग़ल शहंशाह जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर ने भारत में जिस मुग़ल हुकूमत की बुनियाद राखी थी उस को दुनियां की सबसे शक्तिशाली हुकूमत बनाया महान मुग़ल साशक जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर ने, अकबर के समय जो हुकूमत कायम हुई वह इतनी शक्तिशाली थी कि अकबर के बाद उसकी तीन पुश्तों तक उस हुकूमत की तरफ नज़र डालने की हिम्मत कभी किसी में नहीं हुई, यह वह समय था जब भारत सोने की चिड़िया कहलाया करता था| बाबर की नस्ल के आलमगीर औरंगज़ेब ने भारत की सीमाओं और और विस्तार दिया, उन के समय का भारत सब से विशाल था, औरंगज़ेब ने सब से अधिक 56 वर्षों तक राज किया| औरंगज़ेब के बाद मुग़ल हुकूमत में कमज़ोरी पैदा हुईं और धीरे धीरे यह हुकूमत बहादुर शाह ज़फर के साथ अपने अंजाम को पहुंची, मुग़ल हुकूमत तो ख़त्म हो गयी पर भारत में मुग़लों के वंशज आज भी मौजूद हैं| प्रिंस याकूब उन्हीं में से एक हैं| मिलिये मुग़ल प्रिंस याकूब तुसी से ताजमहल पर अपनी पत्नी के साथ उत्तराधिकारी बताकर सुर्ख़ियों में आए प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तुसी खुद...