आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को एटमी जंग की धमकी दी है। पाकिस्तान के विदेश मन्त्री ख्वाजा आसिफ ने यह धमकी दी है। हालांकि, उन्होंने बहाना इंडियन आर्मी चीफ के बयान का लिया। आसिफ ने कहा- भारत हमें एटमी जंग की धमकी दे रहा है। अगर ऐसा होता है तो हम उसकी गलतफहमी दूर कर देंगे। आसिफ के बाद पाकिस्तान आर्मी का भी बयान आया। उसने भी धमकी देने वाला अंदाज ही अख्तियार किया। बता दें कि शुक्रवार को इंडियन आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि अगर पाकिस्तान एटमी हमले के बारे में सोचता भी है तो उसका माकूल जवाब देने की हमारी पूरी तैयारी है। गैरजिम्मेदाराना बयान - ख्वाजा आसिफ ने एक ट्वीट में कहा- भारत के आर्मी चीफ का बयान बेहद गैर जिम्मेदाराना है। यह इस पोस्ट को शोभा नहीं देता। भारत एटमी हमले के बारे में सोच रहा है और उसके लिए न्योता दे रहा है। अगर वो ऐसा सोच रहे हैं तो हम भी इसके लिए तैयार हैं। उनकी गलतफहमियों को दूर कर दिया जाएगा। - आसिफ के बाद पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री का भी बयान आया। उन्होंने कहा- भारत के आर्मी चीफ ने हमें एटमी हमले की धमकी ...