पीडीपी के वरिष्ठ नेता और बारामूला से लोकसभा सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग ने कहा कि गाय तस्करी के आरोपों को लेकर अगर मुस्लिमों की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या नहीं रुकी तो भारत का दूसरा बंटवारा हो सकता है. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के 19वें स्थापना दिवस के मौके पर यहां एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने उक्त बातें कही. गौरक्षा के नाम पर पीट-पीट कर हत्या किए जाने के मामले का संदर्भ देते हुए बेग ने कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि गाय के नाम पर मुस्लिमों की हत्या रोकी जानी चाहिए. एक बंटवारा पहले ही 1947 में हो चुका है लेकिन अगर यह जारी रहा तो एक और विभाजन हो सकता है.” उन्होंने कहा कि पीडीपी ने भाजपा के साथ सत्ता के लिए गठबंधन नहीं किया बल्कि इसलिए कि देशभर के मुस्लिमों और कश्मीरी लोगों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जा सके. लिंचिंग रोकने के लिए गोमांस खाना बंद हो: RSS आरएसएस और बीजेपी के कुछ नेताओं ने कहा है कि गोमांस खाना बंद हो और गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिया जाए. उन्होंने गायों की तस्करी के संदिग्धों की भीड़ द्वारा पीट – पीट ...