Skip to main content

Posts

Showing posts with the label scams

अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी: राफेल डील में पूरी पारदर्शिता, NPA की समस्या UPA की टेलिफोन बैंकिंग की देन

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जिस बात की सबको उम्मीद थी और जिस बात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू से आश्वस्त थे, आखिर वही बात सच भी हुई. मोदी सरकार ने अपने खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव को बड़ी आसानी से गिरा दिया. सरकार के पक्ष में 325 जबकि विपक्ष में 126 वोट पड़े। लेकिन इतने बड़े अंतर की जीत के बावजूद प्रधानमंत्री ने इस लड़ाई को हल्के में नहीं लिया. जुलाई 20  को प्रधानमंत्री अपनी प्रिय पोशाक आधी बांह के कुर्ते की जगह एकदम झक्क सफेद फुल आस्तीन के कुर्ते में लोकसभा में मौजूद रहे. अपने भाषण की शुरुआत में पीएम मोदी ने राहुल गांधी के गले मिलने पर तंज कसते हुए कहा कि आज सुबह हड़बड़ी में कोई कह रहा था कि उठो-उठो।  शुक्रवार(जुलाई 20) का दिन भारतीय संसदीय इतिहास में यादगार दिन के तौर पर अंकित हो गया। एनडीए सरकार अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रही थी। ये तय था कि पीएम मोदी उनपर अब किसी तरह का रहम नहीं करने वाले हैं। पीएम मोदी ने जब बोलना शुरू किया तो ये स्पष्ट था कि सधे अंदाज में वो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधेंगे और अपने भाषण में उन्होंने साफ क...

एमपी का ई-टेंडरिंग घोटाला!

घोटालों के लिए बदनाम रहे मध्य प्रदेश में इन दिनों ई-टेंडर घोटाले की चर्चा जोरों पर है. यह अपने तरह का अनोखा घोटाला है, जिसमें घोटाला रोकने के लिए बनाई गई व्यवस्था को ही घोटाले का जरिया बना दिया गया. जिस तरह से इस पूरे खेल को अंजाम दिया गया, वह डिजिटल इंडिया पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. व्यापम की व्यापकता को भी बौना करने वाला यह घोटाला मध्यप्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला हो सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह करीब 3 लाख करोड़ रुपए का घोटाला है, जिसमें से अभी तक 1500 करोड़ रुपए का घपला पकड़ा जा चुका है. इस पूरे मामले के तार सत्ता के शीर्ष से जुड़े हुए दिखाई पड़ रहे हैं. इसमें पांच आईएएस अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई है और गौर करने वाली बात यह है कि ये अधिकारी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के करीबी माने जाते हैं. इसी सन्दर्भ में अवलोकन करें:- http://nigamrajendra28.blogspot.com/2017/09/200.html NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM मध्य प्रदेश : 200 करोड़ के घोटाले की पोल खुलने के डर से हटाया कमिश्नर ईद की छुट्टी के दिन(सितम्बर 2) ...

उत्तर प्रदेश में फर्जी मदरसों से साल में 100 करोड़ की जालसाजी का खुलासा

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार   जब से केन्द्र में भाजपा शासित हुई है और उसके बाद प्रदेशों में बनने वाली भाजपा की सरकारों के बनने से भाजपा विरोधी विरोध के नए-नए आयाम खोजने में व्यस्त हैं, और भाजपा मुख्यमंत्री अपने विरोधियों की नींद हराम करने में कोई मौका नहीं चूक रहे।जिसमे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे अग्रणी हैं। जिस तरह प्रदेश में गुण्डागर्दी और भ्रष्टाचार पर नकेल लगा रहे हैं, विरोधी उतने ही परेशान हो रहे हैं। जो सिद्ध करता है कि इस मुख्यमंत्री को अपने प्रदेश की जनता की कितनी चिन्ता है। एक के बाद एक मुस्लिम उद्धार के नाम पर हो रहे घोटालों के उजागर होने पर समस्त मुस्लिम समाज को आँखें खोलनी चाहिए कि किस तरह अपने आपको मुस्लिम हितैषी बताने वाले नेता और इस्लाम के वफादार उनके नाम पर सरकारी धन को अपनी तिजोरियों में भर रहे थे।  उत्तर प्रदेश में वेब पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किये जाने के बाद मदरसों के नाम पर जालसाजी का खुलासा हुआ है. उत्तर प्रदेश सरकार का ओर से यह जानकारी दी गयी है कि राज्य सरकार के राजस्व से हर साल इन जाली मदरसों से 100 करोड़ रुपय...

विरोधियों की नींद हराम करते मोदी के 6 ऐसे काम

आर.बी.एल. निगम, वरिष्ठ पत्रकार  तीसरा साल शुरू होने के साथ ही  नरेंद्र मोदी सरकार अपने पुरे जोश में है। बीते लंबे समय से देश को लूटने और बेवकूफ बनाने वालों का हिसाब-किताब शुरू हो चुका है। चौथे साल के पहले महीने में ही मोदी सरकार ने कई ऐसे बड़े फैसले लिए हैं जिनसे अंदर ही अंदर खलबली मची हुई है। बीते 10 साल में देश को लूटने वाली कांग्रेस सरकार और उसके कुछ कृपापात्रों की पोलपट्टी धीरे-धीरे सामने आ रही है। ये पांचों वो मामले हैं जिनके कारण बीते कुछ साल में देश और यहां रहने वाले हिंदुओं को बदनाम करने की कोशिश की गई थी।  एक छठा काम जो छद्दम धर्म-निरपेक्षों की नींद हराम करने को है, वह अयोध्या में राममन्दिर का मुद्दा है। यदि सरकार सुप्रीम कोर्ट से निवेदन कर  उन लोगों को, जो अपनी रोज़ी-रोटी और कुर्सी की खातिर खुदाई में मिले मंदिर के अवशेषों को प्रस्तुत न कर गुमराह किया, को भी दण्डित करने के लिए कहें। राममंदिर बनने में किस तरह कांग्रेस और वामपंथी अदालतों को गुमराह करते रहे; और किन लोगों के कहने पर राम और रामसेतु काल्पनिक कहा था। किस तरह आम मुसलमान को सच्...

झारखंड के चौथे मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को तीन साल की सजा

झारखंड के पूर्व चीफ मिनिस्टर मधु कोड़ा को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने  तीन साल की सजा सुनायी गयी है. उन पर जुर्माना भी लगाया गया है. गलत तरीके से कोल आवंटन और माइनिंग घोटाले में उन्हें दोषी पाते हुए यह सजा दी गई है. कोड़ा के अलावा कोल सचिव रहे एचसी गुप्ता, झारखंड के पूर्व चीफ सेक्रेटरी अशोक कुमार बसु और एक अन्य को भी तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई गई है. हालांकि, सजा घोषणा के कुछ देर बाद ही मधु कोड़ा और तीन अन्य दोषियों को हाई कोर्ट में अपील करने के लिए अंतरिम जमानत भी मिल गई. दिल्ली की पटियाला हाउस स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में जस्टिस भरत पराशर ने यह फैसला सुनाया है. कंपनी विसुल पर 50 लाख का जुर्माना लगाया गया है. इन सब पर इल्जाम है कि साल 2007 में हुए कोयला घोटाले के वक्त इन लोगों ने अपने पदों का दुरुपयोग किया था. इनके खिलाफ बहुचर्चित कोयला घोटाले में कोलकाता की कंपनी विनी आयरन एंड स्टील उद्योग लिमिटेड (विसुल) को गलत तरीके से राजहरा नॉर्थ कोल ब्लॉक आवंटित करने का आरोप है. राजहरा झारखंड के पलामू में है. एक एमओयू पर साइन के लेते थे 20 से 80 करोड़ रुपये इन्पोर्समेंट डिपार्टम...

अपने शासन काल के वक्त के घोटालों पर क्यों नहीं बोलते मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री  मनमोहन सिंह  दिसम्बर 7 को गुजरात दौरे पर थे। यहां सिंह ने चुनावी सभा की। सभा से लौटते वक्त उनके लिए स्थिति उस वक्त असंमजस वाली हो गई जब एक बुजुर्ग शख्स ने उन्हें आवाज देकर रोक लिया और उनसे यूपीए सरकार के वक्त हुए घोटालों पर सवाल कर दिया। इस बुजुर्ग ने कहा कि आप अपने शासन काल के वक्त के घोटालों पर क्यों नहीं बोलते थे? जवाब में मनमोहन ने सिर्फ हाथ जोड़ लिए। बता दें कि मनमोहन सिंह ने यहां बीजेपी के शासन (राज्य और केंद्र) पर जमकर हमला बोला और जीएसटी और नोटबंदी को गलत फैसला बताया। असल में क्या हुआ था? पूर्व पीएम मनमोहन सिंह राजकोट में थे। वह सभास्थल से लौट रहे थे, तभी बुजुर्ग मनसुखभाई ने उन्हें आवाज लगाई। मनमोहन रुके तो मनसुख ने उन्हें एक किताब दिखाकर कहा कि आपके शासन में करोड़ों रुपए के घोटाले हुए, आप उन पर क्यों नहीं बोले? इस पर मनमोहन ने हाथ जोड़ लिए। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बोला बीजेपी पर हमला 1) आर्थिक नीतियों की आलोचना की - मनमोहन सिंह ने राजकोट में मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की। खासकर नोटबंदी और जीएसटी को गलत बताया। - ...

देश को जवाब दीजिये मनमोहन सिंह जी !

पूरा देश भूतपूर्व प्रधानमन्त्री डॉ मनमोहन सिंह से कर्इ सवाल पूछ रहा है- पद के लालच में आपने अपना ज़मीर क्यों बेचा ? अर्थशास्त्री होते हुए भी क्यों आप देश की अर्थव्यवस्था को बदहाल करने वाले घोटालेबाज से जुड़े रहें ? आप र्इमानदार कहे जाते थे, फिर बेर्इमानों के साथ क्यों रहे ? आंखे बंद किये क्यों घोटालेबाजों की करतूतों को असहाय हो कर देखते रहें ? हो सकता है-घोटालेबाजो का साथ देने के पीछे धनार्जन की मंशा नहीं रही होगी, पर पद का लालच तो था। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि आपने र्इमानदारी का नकाब ओढ़ कर पूरे देश की जनता को धोखा दिया है। निश्चय ही आप इस बात से अनजान नहीं है कि बारह लाख करोड़ रुपये लूटने का षड़यंत्र रचने वाला मुख्य अभियुक्त कौन है ? यदि नहीं है तो कह दीजिये- मुझे कुछ नहीं मालूम। मैं कुछ नहीं जानता। मैं प्रधानमंत्री बनने की पात्रता नहीं रखता था, पर मुझे बनाया गया, इसलिए पद के लालच में मैंने वह सब कुछ होने दिया, जो नहीं होना चाहिये था। मैंने देश के साथ दग़ाबाजी की है। मैं भारत की बदहाली और बर्बादी का जिम्मेदार हूं। करोड़ो भारतीयों को मैंने गरीबी, बैरोजगारी, महंगार...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)