Skip to main content

Posts

Showing posts with the label gaya

बिहार: 15 छात्र और प्राचार्य समेत 2 शिक्षक मिलकर 7 महीने से कर रहे थे छात्रा से गैंगरेप

कड़े कानून के  साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जैसे बड़े पदों पर बैठे लोगों की अपील के बाद भी देशभर में दुष्कर्म जैसे अपराध पर लगाम लगता नहीं दिख रहा है. ताजा मामला बिहार के सारण से आया है, यहां एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा का शिक्षक और छात्र सात महीने से गैंगरेप कर रहे थे. आरोप है कि सात महीने पहले एक छात्र ने क्लास में ही छात्रा का रेप किया था. लोकलाज के चलते उसने किसी को नहीं बताया, वहीं आरोपी छात्र ने यह बात दूसरे छात्रों को यह बात बता दी. आरोप है कि इसके बाद कई छात्र मिलकर पिछले छह महीने से छात्रा का रेप कर रहे थे. पुलिस के सामने मामला आने पर प्राचार्य सहित दो शिक्षकों और 2 आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है. फरार 13 आरोपी छात्रों की तलाश में पुलिस दबिश देने में जुटी है. पीड़िता ने एकमा थाना में दिए शिकायत में कहा है कि दिसंबर 2017 में पहली बार एक छात्र ने क्लास में ही उसका रेप किया था. इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा कि अगर वह दोबारा ऐसा नहीं करने देगी तो वह यह बात पूरे स्कूल में फैला देगा. बदनामी के डर से छात्रा अपनी रेप की बात किसी से नहीं ...

बिहार: शराब पीता पकड़ा गया BJP सांसद का बेटा

गया से BJP सांसद हरि मांझी के बेटे  CM नीतीश कुमार की ओर से लागू किए गए  शराबबंदी कानून के तहत गिरफ्तार हुए हैं. बिहार  के बोधगया में बीजेपी सांसद हरि मांझी के बेटे राहुल कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है. शनिवार (21 अप्रैल) को बोधगया के नावां गांव से राहुल की गिरफ्तारी हुई, जहां वह अपने दोस्तों के साथ शराब पीते पकड़ा गया था. मेडिकल जांच में राहुल के जरिए शराब पीने की पुष्टि हुई है. बिहार में  शराब बंदी कानून  के लागू होने के बाद ये पहली घटना है जब किसी सांसद के बेटे को शराब पीने पर गिरफ्तार किया गया है. वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद से बिहार में सियासत गरमाना भी शुरू हो चुकी है. राहुल कुमार के पिता सांसद हरि मांझी का कहना है की उनके बेटे को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. कोई दबंग होता तो नहीं पकड़ा जाता इस मामले को आरजेडी के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी दलित राजनीति से जोड़ रहे हैं. उनका कहना है कि अगर शराब पीते कोई  दबंग  जाति का होता तो उसके साथ ऐसा नहीं किया जाता. कानून तोड़ने वालों को मिलेगी सजा, एक तरफ जहां बीजेपी सांस...

नशा कारोबार में बिहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

गया जिले से इस वक्त एक बहुत बड़ी खबर खबर आ रही है. पुलिस ने नशे के कारोबार के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिलाओं में एक वार्ड पार्षद भी है. गिरफ्तार वार्ड पार्षद कांग्रेस से जुड़ी हुई है और वह गया जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष भी है. नशे के कारोबार के आरोप में गिरफ्तारी बिहार पुलिस की एक स्पेशल टीम ने नशे के कारोबार के आरोप में गया कि वार्ड पार्षद लाछो देवी को गिरफ्तार किया है. महिला वार्ड पार्षद लाछो देवी के साथ उसकी दो बहनों मालती देवी और गुड़िया देवी को भी गिरफ्तार किया गया है. तीनों महिलाओं की गिरफ्तारी गया शहर के डेल्हा थाना अंतर्गत खुरखुरा मोहल्ला से हुई है. गया की वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने तीन महिलाओं की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. नशे के कारोबार का बड़ा नेटवर्क अब तक की मिल रही जानकारियों के मुताबिक पुलिस की एक स्पेशल टीम को यह सूचना मिली थी कि गया शहर में ड्रग्स तथा नशीले पदार्थों के व्यापार का एक बहुत बड़ा रैकेट संचालित हो रहा है. इस सूचना के मिलने के बाद पुलिस की एक स्पेशल टीम पूरे नेटवर्क पर नजर रख रही थी. पक्की जानकारी मिलन...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)