Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ncp

कंगना रनौत के दफ्तर में तोड़फोड़ ‘गैरजरूरी’, मुंबई में और भी हैं अवैध निर्माण : शरद पवार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित ऑफिस पर बीएमसी (BMC) की कार्रवाई को शिवसेना की सहयोगी एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने गलत बताया है। शरद पवार ने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई गैर जरूरी है, मुंबई में और भी अवैध निर्माण हैं। शरद पवार ने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई ने अनावश्यक रूप से (कंगना को) बोलने का अवसर दे दिया है। मुंबई में कई अन्य अवैध निर्माण हैं। यह देखने की जरूरत है कि अधिकारियों ने यह निर्णय क्यों लिया। गनीमत है, सुशांत हिन्दू, हत्या षड़यंत्र में शामिल हिन्दू और राज खोलने वाली हिन्दू, फिर भी हिन्दू-मुसलमान, क्यों? लगता है दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि सारी ही दाल काली है। फिर, यह बात तो सही है कि अवैध निर्माण बहुत है। मुंबई से लेकर दिल्ली और दिल्ली से लेकर कन्याकुमारी तक कहाँ नहीं है अवैध निर्माण और अतिक्रमण। यदि कंगना ने अवैध निर्माण किया था, इस निर्माण में कितने लोगों ने रिश्वत खाई थी, क्योकि आज स्थिति इतनी भयानक है कि अवैध को तो छोड़िए, वैध निर्माण के लिए भी बिना रिश्वत दिए बिना एक ईंट लगानी किसी जोखिम से कम नहीं। नक़्शे के मुताबिक काम करने पर भ्रष...

त्रिपुरा में खिलेगा कमल, ढह जाएगा 25 साल पुराना लाल किला

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल भी सामने आ चुके हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी तीनों राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है। जहां एक ओर त्रिपुरा में कांग्रेस को भारी नुकसान नजर आ रहा है वहीं बीजेपी की झंडा लहराता रहा है। दूसरी ओर मेघालय भी कांग्रेस के ‘हाथ’ से छूटता नजर आ रहा है। हालांकि यहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिखा रहा। इस वजह से ऐसे में यहां गठबंधन की सरकार बन सकती है। एग्जिट पोल: त्रिपुरा में बीजेपी का शून्य से शिखर तक का सफर पूरा  उत्तर पूर्व के त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड तीनों राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटें हैं। मेघालय और नगालैंड में मंगलवार (27 फरवरी) को मतदान हुए थे, जबकि त्रिपुरा में 18 फरवरी को चुनाव हुए थे। नगालैंड में एक कैंडिडेट के निर्विरोध चुन लिए जाने और त्रिपुरा, मेघालय में एक-एक सीट पर उम्मीदवार की मौत के चलते तीनों ही राज्यों में 59-59 सीटों पर मतदान हुआ है। त्रिपुरा में-  एग्जिक पोल के आंकड़ों के मुताबिक त्रिपुरा में 35 से ज्यादा सीटें मिलने जा रही है...

नोटबंदी के बाद बसपा की आमदनी 266 फीसदी बढ़ी

मोदी सरकार द्वारा नोट बंदी पर आज तक विरोधी चीखते-चिल्लाते नज़र आते हैं कि "देश बर्बाद हो गया, व्यापार ठप्प हो गए..." आदि आदि। लेकिन किसी अपवाद को छोड़, किसी भी राजनीतिक पार्टी की फंडिंग में कोई कमी नहीं आयी। जो प्रमाणित करता है कि व्यापार पर भी फर्क नहीं पड़ा, क्योकि इन पार्टियों को कोई वेतनभोगी तो दान देने से रहा। मन्दिरों में आने वाले दानपात्र पर गिद्ध की नज़र रखी जाती है, लेकिन सियासती पार्टियों में जो मोटा दान आ रहा है, कोई बोर्ड नहीं बनता और न ही कोई मांग करता है कि जो महीने का खर्चा है, बोर्ड से लो और शेष सरकारी राजस्व में जाएगा, क्या यह मंदिरों के साथ बेइन्साफी नहीं?   देखिए उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा आम चुनाव से पहले बसपा की आय में बंपर इजाफा हुआ। नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी का भी असर बसपा पर नहीं पड़ा।  जहां पार्टी की 2015-16 की कुल आय 47.385 करोड़ थी वहीं 2016-17 में यह बढ़कर 173.58 करोड़ रुपये हो गई। फरवरी 7 को इलेक्शन वॉच की ओर से जारी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। चुनाव सुधार के लिए काम करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) न...

दुनियाँ झुकती है, झुकाने वाले में दम चाहिए।

आज-कल सभी जगह भाजपा जीत का परचम लहरा रही हैl चुनाव चाहे राज्यसभा के हों या नगरपालिका के या कोई और, बीजेपी का बहतरीन प्रदर्शन बताता है कि लोगों का विश्वास अभी भी मोदी सरकार पर टिका हुआ हैl और अब महाराष्ट्र में कुछ समय पहले जो ग्राम पंचायत चुनाव हुए थे उसमें बीजेपी ने इतनी बड़ी जीत हासिल की है कि आप यकीन नहीं कर पायेंगेl हाल ही में महाराष्ट्र में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में बीजेपी बहुत बड़ी जीत दर्ज करती दिखाई पड़ रही हैl असल में पहले फेज़ के वोटिंग रिज़ल्ट में बीजेपी ने करीब 50% सीटों पर कब्जा जमा लिया है। 7 अक्टूबर को हुए 3,884 ग्राम पंचायत चुनावों में से 2,974 पंचायत के नतीजे अभी-अभी ही घोषित हुए हैं,  जिनमें बीजेपी को 1457 सीटों पर जीत मिली है। वहीँ इन ग्राम पंचायत चुनावों में अन्य पार्टियां तो रेस में बहुत दूर रहींl बाकि पार्टियों का हाल ये रहा- कांग्रेस को 301 सीटें मिली हैं। शिवसेना जमा पायी बस 222 सीटों कब्ज़ा NCP को मिली बस 194 सीटें जीत इतनी बड़ी है कि खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी और लोगों को तहे दिल से धन्यवाद भी दियाl ...

महाराष्ट्र में लहराया भाजपा का परचम

BMC Election Result 2017: शिवसेना को 84 सीटें मिली हैं। वहीं भाजपा 82  सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही है। कांग्रेस के हाथ 31 सीटें लगी हैं। एनसीपी को 9, एमएनएस 7 और अन्य को 14 सीटें मिली हैं। बीएमसी की 227 सीटों में से 226 सीटों के नतीजे आ गए हैं। शिवसेना को 84 सीटें मिली हैं। वहीं भाजपा 82  सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही है। कांग्रेस के हाथ 31 सीटें लगी हैं। एनसीपी को 9, एमएनएस 7 और अन्य को 14 सीटें मिली हैं। बीएमसी चुनाव पर सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करके कहा है कि शिव सेना और भाजपा को एक हो जाना चाहिए क्योंकि दोनों में हिंदूत्व के खून का रिश्ता है। सुब्रमण्यम स्वामी ने दोनों को साथ लाने के लिए काम करने की भी बात भी कही। कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के कारण संजय निरुपम ने इस्तीफे की पेशकश की है। बीएमसी में कांग्रेस की हार पर बोलते हुए संजय निरुपम ने कहा कि, ”मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं” साथ ही संजय निरूपम ने पार्टी के अंदर गुटबाजी का भी आरोप लगाया है। इससे पहले नारायण राणे ने कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए संजय निरुपम को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं शिव सेना के संजय राउ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)