Skip to main content

Posts

Showing posts with the label mla

चुनाव जीतने के 3 दिन बाद ही गिरफ्तार हुए NCP के इकलौते विधायक

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  गुजरात में राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के नव- निर्वाचित विधायक कंधाल जडेजा को पोरबंदर जिले में कथित तौर पर दंगा करने और एक पुलिस अधिकारी की पिटाई करने को लेकर दिसम्बर 21  को गिरफ्तार कर लिया गया। हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में राकांपा (एनसीपी) से जीतने वाले जडेजा एकमात्र विधायक है। पुलिस अधीक्षक शोभा भुटादा ने कहा कि ‘गॉडमदर’ एवं दिवंगत संतोखबेन जडेजा के विधायक पुत्र और सात अन्य को पोरबंदर में रानावाव पुलिस थाने में दंगा करने, एक अधिकारी की पिटाई करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।  कंधाल जडेजा, उनके दो भाई -करन जडेजा और कना जडेजा तथा करीब एक दर्जन अन्य लोग रानावाव पुलिस थाने में दिसम्बर 20 की सुबह करीब पांच बजे कथित तौर पर जबरन घुसे। उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी सामत गोगान की पिटाई की, जो उनके और अन्य के हमले के डर से वहां पनाह लिए हुए थे।  रानावाव पुलिस थाना निरीक्षक एनडी परमार ने बताया, ‘‘आरोपी ने गोगान और वहां मौजूद पुलिस थाना अधिकारी की पिटाई ...

सीएम अखिलेश जी इस वीडियो को देखिये, फिर यूपी में कानून-व्यवस्था का दावा कीजियेगा !

https://youtu.be/KdmUduwZbxU  इस वायरल वीडियो में सपा प्रत्याशी दीपमाला कुशवाहा यूपी पुलिस को धमकाती हुई दिखाई और सुनाई दे रही हैं। New Delhi, Aug 04 :   बुलंदशहर हाइवे पर हुए गैंगरेप के बाद जहां यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, तो ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद लगता है कि पुलिस तो काम करना चाहती है लेकिन उसे काम करने दिया नहीं जाता, इस वीडियो को देखने के बाद मामला कुछ और ही लगता है। दरअसल इस वायरल वीडियो में सपा प्रत्याशी यूपी पुलिस को धमकाती हुई दिखाई और सुनाई दे रही हैं। इसमें समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी दीपमाला कुशवाहा एक ट्रैफिक पुलिस वाले से उलझती नजर आ रही है, दरअसल दीपमाला ने नो पार्किग में अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस वाले ने उठवा लिया, कार उठाये जाने के बाद दीपमाला कुशवाहा गुस्से में तमतमा गई, उन्होने ट्रैफिक पुलिस वाले को कहा कि तुम्हें पता है मैं कौन हूं ?, तुमने मेरी कार कैसे उठाई। सपा प्रत्याशी दीपमाला कुशवाहा ने ट्रैफिक पुलिस वाले को बीच सड़क पर जमकर खरी-खोटी सुनाई, इतना ही नहीं ...

महिला कार्यकर्ता आत्महत्या मामले में आप एमएलए शरद चौहान गिरफ्तार

  दिल्ली में आम आदमी पार्टी के एक और विधायक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, विधायक शरद चौहान पर आम आदमी पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता को आत्महत्या के लिये उकसाने और आरोपी को संरक्षण देने का आरोप है। विदित हो कि आम आदमी पार्टी की सोनी नामक महिला कार्यकर्ता ने विधायक और उसके खास कार्यकर्ता पर आरोप लगाकर सुसाइड कर लिया था। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक शरद चौहान के खासम-खास रहे रमेश भारद्वाज पर सोनी ने आरोप लगाया था कि वो उसका यौन-शोषण करना चाहता था, वो उसे लगातार परेशान कर रहा है, विधायक का संरक्षण प्राप्त होने की वजह से वो उसका कुछ नहीं कर पा रही थी, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर लिया। सोनी के परिजनों को आरोप है कि विधायक का संरक्षण होने की वजह से रमेश भारद्वाज ज्यादा परेशान करता था। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने शरद चौहान से कई बार पूछताछ की, आज पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया। विदित हो कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। अब शरद चौहान को भी पुलिस गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। मालूम हो कि शरद चौहान...

केजरीवाल के विधायक करतार सिंह तंवर के घर-ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के एक और विधायक पर मुसीबतों की छापेमारी हुई है, छत्तरपुर से आप विधायक करतार सिंह तंवर के घर-ऑफिस और फॉर्म हाउस पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे इनकम टैक्स के अधिकारियों ने विधायक के घर पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि दिल्ली में 11 जगहों पर आयकर विभाग की टीम सर्च कर रही है, इसमें 100 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी जुटे हुए हैं, विधायक करतार सिंह तंवर से आयकर विभाग के अधिकारी उनके आवास पर ही पूछताछ कर रही हैं, जबकि बाकी दस स्थानों पर अलग-अलग टीम कागजात और बाकी जरुरी चीजें खंगालने में जुटी हुई है। मालूम हो कि तंवर की 20 कंपनियां है जो की जांच के दायरे में है। अपने ही विभाग के अधिकारी से बदसलूकी के आरोप में घिरे मंत्री सत्येन्द्र जैन ने छापेमारी को लेकर केन्द्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है, उन्होने कहा कि आईबी, सीबीआई, ईडी सबको हमारे पीछे लगाया हुआ है, मेरा उनसे निवेदन है कि कुछ लोगों को भर्ती कर लें, इस काम के लिये। उन्होने आगे बोलते हुए कहा कि राजधानी दिल्ली में रेप, चोरी, डकैती की घटनाएं हो रही ह...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)