काजोल, करीना कपूर, ट्विंकल खन्ना, ऐश्वर्या राय बच्चन ये वो एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने को-स्टार के साथ शादी रचाई. अनुष्का शर्मा ने स्पोर्ट्स पर्सन के साथ सात फेरे लिए, तो असिन ने बिजनेसमैन का हाथ थामा. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ज्यादातर हीरोइन ने देसी मुंडे को अपना दिल दिया. लेकिन बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने NRI, PIO या विदेशी के साथ सात फेरे लिए. 9 जनवरी यानी प्रवासी भारतीय दिवस (NRI Day) के मौके पर एक नजर डालते हैं ऐसी एक्ट्रेस पर… माधुरी दीक्षित 80 और 90 के दशक की लीडिंग लेडी और धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में कैलिफोर्निया के कार्डियोवेस्कुलर सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी की. जोड़ी के दो बेटे हैं. बड़े बेटे अरीन का जन्म 2003 और रायन का जन्म साल 2005 में हुआ. शादी के लगभग एक दशक तक विदेश में रहने के बाद माधुरी पूरे परिवार के साथ भारत लौट आई हैं. शिल्पा शेट्टी शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुलाकात लंदन में हुई थी. लंदन में जहां शिल्पा रियलिटी शो बिग ब्रदर (2007) जीतने के बाद पॉपुलर हुईं, वहीं राज भी बिजनेस की दुनिया में फेमस थे. 2 साल डेटिंग करन...