Skip to main content

Posts

Showing posts with the label national conference

दोबारा बनाएंगे कश्मीर का अलग प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति : उमर अब्दुल्ला

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घाटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि कश्मीर भारत के साथ अपनी शर्तों पर शामिल हुआ है। वह कश्मीर के बांदीपोरा में बोल रहे थे। यहां उन्होंने भारत की अन्य रियासतों को कश्मीर के बीच अंतर का जिक्र किया और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नाम का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। साथ ही कश्मीर में दोबारा अलग प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बनाने की बात कही ANI ✔ @ANI # WATCH Omar Abdullah in Bandipora says, "Baaki riyasat bina shart ke desh mein mile, par humne kaha ki humari apni pehchan hogi, apna constitution hoga. Humne uss waqt apne 'Sadar-e-Riyasat' aur 'Wazir-e-Azam' bhi rakha tha, Inshallah usko bhi hum wapas le aayenge." 224 5:49 PM - Apr 1, 2019 उमर अब्दुल्ला ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज हमारे ऊपर तरह-तरह के हमले हो रहे हैं और तरह-तरह की साजिशें रची जा रही हैं। बड़ी ताकतें जम्मू कश्मीर की पहचान मिटा देना चाहती हैं।' उन्होंने...

पुलवामा हमले पर फारूक अब्दुल्ला बोले पाकिस्तानी बोली

जम्‍मू एवं कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री व नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला अक्‍सर अपने विवादास्‍पद बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार‍ फिर उन्‍होंने ऐसा ही बयान दिया है। उन्‍होंने पुलवामा आतंकी हमले और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि 'मिशन शक्ति' का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। नेकां नेता ने एंटी-सैटलाइट मिसाइल के विकास का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती यूपीए सरकार को दिया। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए फारूक अब्‍दुल्‍ला ने सवालिया लहजे में कहा, 'कितने सिपाही हिन्दुस्तान के नहीं शहीद हुए छत्तीसगढ़ में? क्या मोदी जी कभी वहां गए उनपे फूल चढ़ाने के लिए, उनके परिवारों से हमदर्दी जताने के लिए? या जितने सिपाह‍ियों की जान यहां गई, उनके लिए कुछ कहा। मगर वे 40 लोग CRPF के शहीद हो गए, उसका भी मुझे शक है...।' फारूक अब्दुल्ला यहीं नहीं रुके, उन्होंने अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भारत द्वारा एंटी-सैटलाइट मिसाइल के सफल परीक्षण के वक्...

धारा 35A : महबूबा के बाद फारूक अब्दुल्ला की चेतावनी

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष एवं सांसद  फारूक अब्दुल्ला  ने कहा है कि उनकी पार्टी पंचायत चुनाव में भाग नहीं लेगी जब तक अनुच्‍छेद 35ए पर केंद्र सरकार और राज्‍य सरकारों अपनी स्थिति साफ नहीं करतीं. साथ ही उन्‍हें इस अनुच्‍छेद के संरक्षण के लिए कोर्ट और बाहर दोनों जगह प्रभावी कदम उठाने होंगे. इससे पहले  अलगाववादियों  ने जम्मू-कश्मीर में पंचायत और स्थानीय निकाय के चुनावों का बहिष्कार करने का आह्वान किया था. आज ही जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी धारा 370 और अनुच्छेद 35ए पर सरकार को चेतावनी दी थी. तथाकथित ज्वाइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) की बैठक के बाद इस आशय का एक बयान जारी किया गया था. जेआरएल में सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और मोहम्मद यासीन मलिक शामिल हैं. यह बैठक गिलानी के हैदरपुरा स्थित आवास पर हुई थी. View image on Twitter ANI ✔ @ANI J&K National Conference will not participate in these elections (panchayat), unless & until, the Government of India & the state government clears ...

आखिरकार पीएम मोदी के सामने झुक ही गई कांग्रेस

कई महीनों से भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर रही तनातनी आखिरकार ख़त्म हो ही गई। चीन को भारत की कूटनीतिक चालों से हार मान ही लेना पड़ा। भारत की इस बड़ी जीत पर कांग्रेस ने हाल ही में पीएम मोदीकी तारीफ की थी। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने टिप्पणी की है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि विदेश मंत्रालय, उसका स्टाफ और पीएम के पूरे ऑफिस को इस बड़ी जीत का क्रेडिट दिया जाना चाहिए। ये सभी लोग तारीफ के काबिल हैं। शशि थरूर ने कहा कि विदेश मंत्रालय को उसकी कूटनीति के लिए बधाई जिसने डोकलाम में चीन की सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। भारत की रणनीति की वजह से ही चीनी सैनिक अपनी सीमा में वापस लौट गए। कांग्रेस पार्टी ने भी इस मामले में कल अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि डोकलाम से चीन और भारत की सेनाओं अगर वाकई हट जाती हैं तो यह स्वागतयोग्य है। हालांकि पार्टी ने इस पर कुछ दिन इंतजार करने की बात भी कही थी। वहीं उमर अब्दुल्ला ने भी पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि चीन के खिलाफ भारत की यह कूटनीतिक जीत इसलिए भी काफी मायने रखती है क्योंकि य...

कश्‍मीर में अनुच्छेद 35A को छेड़ा तो वो होगा जो कभी नहीं हुआ: उमर

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अबदुल्ला ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। 7 अगस्त को फारुख ने कहा कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) मिलकर जम्मू कश्मीर की स्वायत्ता को खत्म करना चाहते हैं। फारुख अबदुल्ला ने कहा कि यह ही संघ का प्लान है। अबदुल्ला ने आगे कहा महबूबा ने कहा है कि अगर अनुच्छेद 35A से छेड़छाड़ हुई तो वह कुर्सी छोड़ देंगी, उम्मीद है कि वह अपनी बात पर टिकेंगी। अबदुल्ला ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा याद करो लोग रातो-रात विरोध में खड़े हो गए थे। अब की बार विरोध और बड़े पैमाने पर होता है। विभिन्न राजनीतिक दलों (गैरसत्ताधारी दलों) के नेताओं व प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार बड़े ही सुनियोजित तरीके से धारा 35ए को भंग करने में लगी हुई है। राज्य में सत्तासीन पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार इसमें पूरा सहयोग कर रही है। अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा और आरएसएस का एक ही एजेंडा है, धारा 370 व जम्मू-कश्मीर की स्वायत्तता को किसी तरह खत्म करना। इसी एजेंडे के तहत धारा 35ए को समाप्त किया जा रह...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)