Skip to main content

Posts

Showing posts with the label punjab

कर्नाटक : अरविंद केजरीवाल की AAP का नहीं खुला खाता

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली और पंजाब से बाहर पांव पसारने के प्रयासों को झटका लगा है और उसके सभी 29  प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। जहाँ तक आम आदमी पार्टी की बात है, शायद यही एक ऐसी इकलौती पार्टी है, जिसके अधिकांश उम्मीदवारों की जमानत ही जब्त हो गयी। लेकिन रायता फ़ैलाने से पीछे नहीं हट रही। सिर्फ मोदी हाय हाय करना ही शायद आम आदमी पार्टी का उद्देश्य है। दिल्ली चुनावों में तत्कालीन मुख्यमन्त्री शीला दीक्षित के विरुद्ध 370 आरोप लेकर जनता को पागल बनाते रहे, लेकिन इतने वर्षों से सत्ता में रहते कांग्रेस के किसी भी घोटाले पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, क्यों? विपरीत इसके इन्ही के विधायक आरोपों में घिरते रहे हैं। कोई राशन कार्ड बनवा रहा है। तो कोई किसी अन्य कारण से महिलाओं का शोषण कर रहा है।  अवलोकन करें:-- AAP की महिला नेता का आरोप, मेरा ही नहीं, 51 महिलाओं का हुआ यौन शोषण दिल्‍ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के स्‍कैंडल के बाद से लगातार आम आदमी पार्टी यानी AAP में महिलाओं के शोषण क..... NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.PE ...

पंजाब और गोवा को बर्बाद करने पहुँचा दिल्ली का तुगलक केजरीवाल

दिल्ली को 'स्वर्ग'  बनाने के पश्चात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अब पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के सपने देखने लगे हैं। हम उनके इन सपनों को मुंगेरीलाल के हसीन सपने नहीं कहेंगे, क्योंकि सपने देखना हर व्यक्ति नैसर्गिक अधिकार है, और लोकतंत्र व्यक्ति के सपनों का न केवल सम्मान करता है, अपितु उन्हें साकार कराने के लिए उचित अवसर भी प्रदान करता है। ये सपने व्यक्ति की निजी महत्वाकांक्षाएं भी हो सकती हैं, पर लोकतंत्र किसी की निजी महत्वाकांक्षाओं का भी अपमान न करके उनका भी सम्मान ही करता है। लोकतंत्र में जो व्यक्ति सपने देखता है, या अपनी महत्वाकांक्षाएं पालता है-उनका संबंध लोकहित से होता है और लोकतंत्र लोकहित का संरक्षक है। इसलिए सपने देखने वाले या निजी महत्वाकांक्षाएं पालने वाले हर व्यक्ति से लोकतंत्र यह अपेक्षा करता है कि उसके सपने और निजी महत्वाकांक्षाएं लोकहित के अनुकूल होने चाहिएं। यदि उसके सपनों और निजी महत्वाकांक्षाओं में लोकहित की उपेक्षा है या अवहेलना का अंश है तो लोकतंत्र ऐसे व्यक्ति के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को अलोकतांत्रिक बताकर इतिहास की अदालत को सौंप देता है, औ...

क्या आआप वास्तव में बेलगाम है?

दिल्ली वालों ने केजरीवाल और उनके विधायकों को वोट देने से पहले सोचा होगा कि ये लोग दिल्ली में रूककर काम करेंगे और पांच साल तन मन से सेवा करेंगे, लेकिन राजौरी गार्डन से आप विधायक जरनैल सिंह ने इस्तीफ़ा दे दिया और अपने इलाके को विधायक रहित कर दिया।  आम आदमी पार्टी (आप) से दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने  कहा कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है।  सिंह ने आईएएनएस से कहा, "मैंने अपना इस्तीफा गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को भेज दिया।" आप ने पंजाब के लांबी विधासभा क्षेत्र से जरनैल सिंह को मैदान में उतारा है, जहां से पंजाब के मुख्यमंत्री बादल पांच बार से विधायक हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चार फरवरी को होगा। जरनैल सिंह पिछले कई महीने से राज्य में आप के लिए सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार करते रहे हैं। वह फरवरी 2015 में राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे। आखिर आआप दिल्ली में सुचारू रूप से स्थापित होने और सत्ताधीन होने पर जनता समस्याओं को हल करने की बजाए कभ...

उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में भाजपा के हाथ सत्ता

चुनाव आयोग ने जनवरी 4  को उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण साबित होने जा रहे विधानसभा चुनाव दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के लिए ही नहीं बल्कि विपक्ष के लिए भी अग्निपरीक्षा साबित होंगे।  चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही तमाम समाचार चैनल और संस्थाएं ने ओपिनियन पोल जारी करने शुरु कर दिए हैं। पूरे देश की निगाहें इन विधानसभा चुनावों पर टिकी हैं। इस बीच राजनितिक रुप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में हुए ओपिनियन पोल बीजेपी के लिए राहत की खबर लेकर आई है। एबीपी न्यूज-लोकनीति और ,सीएसडीएस की तरफ से तीनों राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में कराए गए सर्वे में अन्य सभी पार्टियों के मुकाबले काफी आगे है। उत्तराखंड में बीजेपी को जहां स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, तो वहीं पंजाब में अकाली दल-बीजेपी गठबंधन बहुमत के करीब नजर आता है। हालांकि उत्तर प्रदेश में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है, लेकिन यहां भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती न...

गिरगिट से जल्दी रंग बदलने वाला, कौन? केजरीवाल जी और कौन जी !!!

गिरगिट भी इतनी जल्दी रंग बदलती, जितनी तेजी से दिल्ली मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल रंग बदल लेते हैं।  हर कोई यह देखकर हैरान है कि देश में बदलाव लाने का वादा करने वाले केजरीवाल पंजाब में दलित पॉलिटिक्स खेल रहे हैं और दलित समुदाय को उप-मुख्यमंत्री बनाने का वादा कर रहे हैं, हर कोई सोच रहा है कि केजरीवाल को एकाएक यह घोषणा करने की जरूरत क्यों पड़ी की वे पंजाब में जीतने के बाद दलित समुदाय के नेता को उप-मुख्यमंत्री बनाएँगे। पंजाब में हुए एक सर्वे में  लोगों से केजरीवाल के बारे में राय पूछी तो जवाब मिल गया।  बात यह है कि अब पंजाब में केजरीवाल की हवा समाप्त हो चुकी है, पहले जो लोग केजरीवाल को इमानदार और साफ़ सुथरा नेता समझ रहे थे, और अब केजरीवाल को सबसे बड़ा बेईमान और सबसे बड़ा मक्कार नेता समझते हैं। केजरीवाल जिस तरह से नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं और कालेधन का समर्थन कर रहे हैं उसे देखकर पंजाब के लोगों ने अचानक अपना मन बदल लिया। हर घर में चर्चा हो रही है कि केजरीवाल तो बड़ा बेईमान है, ये तो सीधा सीधा और खुलेआम बेईमानों का समर्थन कर रहा है। हर गरीब देख रहा है कि नोटबंदी ...

मध्यम वर्ग का शोषण बंद करवाना है, गरीबों को हक दिलाना है ---- मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार(नवम्बर 25) को पंजाब के बठिंडा में एम्स की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हर राष्ट्र के विकास के लिए सामाजिक ढांचा जरूरी होता है। हमें टॉप लेवल की स्कूलों और अस्पतालों की जरूरत है। हम सत्ता में रहते हुए जो भी फैसला लेते हैं, उन्हें उसी समय में उस पूरा करते हैं। एम्स से यहां के स्थानीय लोगों को मदद मिलेगी। यह सरकार केवल प्रोजेक्ट्स की आधारशिला ही नहीं रखती, बल्कि उन प्रोजेक्ट्स को पूरा भी करती है।’ साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान यहां से कोई ज्यादा दूर नहीं है। जब हमारे बहादुर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक किया, सीमा पार हड़कंप मच गया था और अब भी उनका मामला ठिकाने नहीं लगा है। पाकिस्तान के लोगों से एक बार फिर बात करना चाहता हूं। उन्हें अपनी सरकार से बात करनी चाहिए। उन्हें फैसला करना चाहिए कि क्या वे भारत के खिलाफ जंग लड़ना चाहते हैं। तो उन्हें हमसे भ्रष्टाचार, कालेधन और गरीबी के खिलाफ जंग लड़नी चाहिए। जब पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल पर हमला हुआ तो हर भारतीय दुखी था। पाकिस्तान के लोगों को अपनी सरकार से कह...

आ गया 2000 रूपए का नकली नोट

8 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी 500 और 1000 के नोटों को बंद करने के फैसले से कई लोग नाखुश हैं तो कुछ लोग इससे बहुत खुश भी हैं। इस बीच नोट बंद होने से कई जगह लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ जगहों पर 500 और 1000 के नोटो को नहीं लिए जाने के कारण जान चली गई। नोट बैन किया गया है ताकि नकली नोटों पर लगाम लगाया जा सके लेकिन अभी असली 2000 और 500 के नोट बाजार में सही से आए भी नहीं की नकली नोट ने बाजारों में अपनी दस्तक दे दी है। जी हां नोटबंदी के बाद अभी तक 500 और 2000 के नए नोट लोगों तक पहुंचे भी नहीं है लेकिन 2000 के नकली नोट की खबरें आने लगी हैं। चिकमंगलूर के एपीएमसी बाजार में 2000 रुपए का नकली नोट सब्जी वाले को किसी ने पकड़ा दिया जिसे सब्जी वाले ने बाद में वापस कर दिया। पुलिस ने मामले पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। एनबीटी  की खबर के मुताबिक, नकली नोट का रंग हूबहू नए 2000 के नोट की तरह है। नोट को देख कर लग रहा है कि उसके किनारों को कैंची से काटा गया है। लोगों को अभी 500 और 2000 के नोट की पहचान नहीं हो पाई है जिसका फायदा उठाया जा सकता है। गौरतलब है...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)