आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक बॉलीवुड में भले ही कितनी ही फिल्में बन जाई लेकिन साऊथ की फिल्मों का तोड़ नहीं है। साऊथ की फिल्मों की फाइट, इनकी स्टोरी, इनका एक्शन, इनकी कॉमेडी, इनके एक्टर और इनकी एक्ट्रेस। साऊथ की खूबसूरत एक्ट्रेस को देखकर तो हर किसी का दिल धड़कने लगता है और इनकी एक्टिंग का तो कोई भी दीवाना हो जाए। अब बात साऊथ की एक्ट्रेस की आई है तो हम तमन्ना भाटिया को कैसे भूल सकते है। यूं तो कई एक्ट्रेस है साऊथ में लेकिन तमन्ना भाटिया की बात कुछ और है। डार्क ब्राउन कलर की आंखे और गोरा चिट्टा रंग ऐसा लगता है मानो कोई परी उतर आई है। हंसने पर भले ही तमन्ना के गाल पर डिंपल न बने लेकिन कई डिंपलवाली फेल है इनके आगे। तमन्ना को भले ही कुछ लोग बाहुबली फिल्म की वजह से जानते हो लेकिन तमन्ना ने कई सारी साऊथ की फिल्में और बॉलीवुड की फिल्में की है। साऊथ की एक्ट्रेस कहलाने वाली तमन्ना ने अपना डेब्यू अभिजीत सावंत के एलबम से किया था। तमन्ना का जन्म 21 दिसंबर 1989 को मुंबई में हुआ था। 13 साल की उम्र में शुरू हुआ करियर तमन्ना के पिता संतोष भाटिया है जो कि एक हीरा व्यापारी हैं। इनकी माँ का नाम ...