श्री राम की आरती करते पूर्व कांग्रेस मन्त्री सलमान खुर्शीद आर.बी.एल.निगम,वरिष्ठ पत्रकार हिन्दुस्तान टीम, संभल Last updated: 26 अक्तूबर, 2017 10:41 AM(Live हिन्दुस्तान.com) के अनुसार जनपद के ऐंचौड़ा कम्बोह कल्कि महोत्सव में शिरकत करने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद पूरी तरह आस्था व भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। भव्य कल्कि धाम निर्माण की वकालत के साथ ही सलमान खुर्शीद ने देर रात संतों के साथ भगवान श्रीराम व सीता माता की आरती भी की। कल्कि महोत्सव में दिल्ली व मुंबई के कलाकारों द्वारा रामायण मंचन की प्रस्तुति की जानी थी। ऐसे में जब श्रीराम व सीता जी की आरती के लिए संत, महात्मा खड़े हुए तो कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद भी आरती करने पहुंचे और स्वामी चक्रपाणि महाराज के साथ हाथ में आरती का थाल थामकर विधिवत श्रीराम, सीता की आरती की। हिन्दुओ में आती एकजुटता ही है जिसे देखकर हर सेक्युलर और यहाँ तक की कट्टरपंथी भी काँप रहा है, अभी तो हिन्दू पुरे एकजुट हुए भी नहीं पर असर दिखना शुरू हो गया है। सलमान खुर्शीद ...