कपिल मिश्रा ने एक बार फिर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि केजरी नकली कंपनियों के जरिए पैसे लेते हैं, उन्होंने 25 करोड़ रुपए का चंदा छुपाया है। आप आदमी पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने नकली कंपनियां बनाईं और इनकम टैक्स कमिश्नर को भी भ्रमित किया। आरोप लगाते हुए कपिल मिश्रा ने एक वीडियो भी चलाई। जिसमें साफ तौर पर सुनाई दे रहा है कि अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि उन्हें लोगों से जो भी कर्जा मिला, उन्होंने वह वेबसाइट पर डाल दिया। उन्होंने कहा कि एक नील नाम के शख्स ने यह सारा डेटा मुहैया कराया है। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर भी धोखा हुआ है। मिश्रा ने कहा कि मैं कल 11 बजे अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा इतना ही नहीं मिश्रा का आरोप बढ़ता गया। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी में खुलेआम कालेधन को सफेद किया जा रहा है। केजरीवाल ने चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी। बैंक में पैसा आया था 45 करोड़ और व...