Skip to main content

केजरीवाल ने सत्ता में रहकर जमकर किया घोटाला


आम आदमी पार्टी को पहले 28 और फिर 67 सीटें मिलने पर अपने एक लेख में लिखा भी था कि "जिस तेजी से यह पार्टी उभर कर आयी है, उतनी ही तेजी से इसका पतन निश्चित है। दूसरे यह कि 67 सीटें जरूर हैं, लेकिन अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी।"  लगता है, उस समय लिखा आज चरितार्थ होने को ललायित है।  
दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविन्द केजरीवाल ने जब राजनीति में कदम रखा था तब जनता को पूरा विश्वास था कि अब उनको राजनीति में एक ऐसा प्रतिनिधि मिलने वाला है जिसके लिए आम जन की समस्या और उसका उचित सुझाव ही उद्देश्य होगा| शायद यही कारण भी था कि अरविन्द केजरीवाल के इन दोगले वादों के झांसे में फंसी दिल्ली की जनता ने सालों से दिल्ली पर अपनी हुकूमत कर रही शीला दीक्षित से दिल्ली की कुर्सी छीन कर केजरीवाल को दे दी|
जिस शीला के विरुद्ध दिल्ली चुनावों में 370 आरोप जनता को दिखाकर जेल भेजने की बात किया करते थे, सत्ता हाथ आते ही बोले जिसके पास शीला के विरुद्ध कोई सबूत हैं, मुझे दें, कार्यवाही करूँगा। अब कोई उनसे पूछे कि "क्या चुनावों में कश्मीर की धारा 370 लिए जनता को पागल बना रहे थे।" 
लेकिन अफ़सोस की बात ये है कि जिस अरविन्द केजरीवाल को जनता ने इतने विश्वास के साथ दिल्ली का दारोमदार सौंपा था वो सिर्फ और सिर्फ घोटालों में ही लिप्त रहे हैं| सत्ता में आने के बाद केजरीवाल और उनकी सरकार का ऐसा शायद ही कोई दिन बीता हो जब उनका कोई घोटाला सामने न आया हो| ऐसे में इन्ही खुलासों में शुंगलू समिति ने केजरीवाल के प्रशासनिक फैसलों में संविधान और प्रक्रिया संबंधी नियमों के उल्लंघन की ऐसी पोल खोली है जिसे जानकर देश की जनता को बड़ा झटका लग सकता है|
दरअसल इस बड़ी बात का खुलासा शुंगलू समिति ने अपनी एक रिपोर्ट में उजागर किया है जिसके अनुसार सितंबर 2016 में तत्कालीन उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा केजरीवाल सरकार के फैसलों की समीक्षा के लिए बनी शुंगलू समिति ने सरकार के कुल 440 फैसलों से जुड़ी फाइलों को खंगाला है और इनमें से 36 मामलों में फैसले लंबित होने के कारण इनकी फाइलें सरकार को लौटा भी दी गई थीं|
इस सनसनीखेज रिपोर्ट के मुताबिक दूसरी बार सत्ता में आई केजरीवाल की आप पार्टी ने कानून और संविधान में निर्धारित दिल्ली सरकार की कई और शक्तियों का जमकर दुरुपयोग किया है| इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के 25 फरवरी 2015 के उस बयान की भी मदद ली गयी है जिसमे उन्होंने कहा था कि, “कानून व्यवस्था पुलिस और जमीन से जुड़े मामलों की फाइलें ही उपराज्यपाल की अनुमति के लिये वाया मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी जायेंगी|”
यही नहीं इस रिपोर्ट में अधिकारियों के तबादले, उनकी मनमानी जगह पर तैनाती और अपने ख़ास और चुनिन्दा लोगों की तमाम पदों पर नियुक्ति करने जैसे अधिकारों के दुरुपयोग का भी जिक्र किया गया है| इसमें स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की बेटी को एक सरकारी अभियान की मिशन अफसर बनाने, सरकारी संपत्ति के आवंटन सहित अन्य मामले शामिल हैं।
रिपोर्ट में इस बात का भी ज़िक्र है कि तत्कालीन उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली सरकार के क्षेत्राधिकार के बारे में मुख्यमंत्री केजरीवाल को नसीहत भी दी थी, हालाँकि इस नसीहत के विपरीत 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री के सचिव की ओर से सभी विभागों को निर्देश जारी कर कहा गया कि जमीन, कानून व्यवस्था और पुलिस से जुड़े मामलों को छोड़कर विधानसभा के विधायी क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी मामलों पर सरकार बेबाकी से फैसले कर सकेगी जबकि जमीन, कानून व्यवस्था और पुलिस से जुड़े मामलों में उपराज्यपाल की पूर्वानुमति से पहले संबद्ध फाइल को मुख्यमंत्री के मार्फत ही उपराज्यपाल के पास भेजा जाए। यहाँ तक कि रिपोर्ट में आला अधिकारियों के तबादलों में भी उपराज्यपाल की अनदेखी की लिस्ट दी गयी है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...