आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन के बाद पार्टी में बदलाव नजर आने लगे हैं। मार्च 21 को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से राज बब्बर ने इस्तीफा दे दिया। वे इस्तीफा मंजूर होने तक कामकाज देखते रहेंगे। कांग्रेस में दो दिनों में यह तीसरा इस्तीफा है, इससे पहले गुजरात और गोवा के प्रदेश अध्यक्षों ने भी पद छोड़ चुके हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से तीनों इस्तीफों को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई एलान नहीं किया गया है। राहुल गांधी ने महाधिवेशन में कांग्रेस अंदर युवाओं को मौका दिए जाने की बात कही थी। बता दें कि बब्बर लंबे वक्त तक समाजवादी पार्टी में रहने के बाद कांग्रेस में आए थे। राज बब्बर ने क्यों पद छोड़ा? न्यूज एजेंसी ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बताया कि राज बब्बर ने अपना इस्तीफा पार्टी हाईकमान को भेज दिया। यूपी उपचुनाव में गोरखपुर और फूलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब था। इसलिए कार्यकर्ताओं में बब्बर के खिलाफ नाराजगी दिखाई दे रही थी। इस्तीफे पर राज बब्बर ने कहा, ''कांग्रेस ने नई व्यवस्था की शुरुआत हो गई है। 2019 के लोकसभा चुनाव के...