Skip to main content

Posts

Showing posts with the label bye-election

शशिकला के भतीजे ने जीती जया की सीट

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में भाजपा ने तीन सीट पर कब्जा किया है। इनमें दो सीटें अरुणाचल प्रदेश और एक सीट उत्तर प्रदेश की है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस से सबांग सीट छीन ली है। वहीं तमिलनाडु में शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन ने जयललिता की सीट आरके नगर पर चुनाव जीता है। अरुणाचल प्रदेश की पाक्के कसांग और लिकाबली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने आज जीत दर्ज करके दोनों सीटें कांग्रेस से हथिया ली है। पाक्के कसांग सीट पर भाजपा के बी.आर वाघे ने 475 वोटों के कम अंतर से जीत दर्ज करके कांग्रेस के अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी और पूर्व उपमुख्यमंत्री कामेंग डोलो को पराजित किया। लिकाबली सीट पर भाजपा के कार्दो नेयिगयोर ने पीपीए के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुमके रिबा को 305 मतों से हराकर जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की सकिंदरा विधानसभा सीट पर भाजपा ने 11872 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा के अजीत सिंह पाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के प्रत्याशी की सीमा सचान को 11872 मतों से हराया। इस सीट पर भाजपा...

चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा सीटों के उप चुनाव के इस आधा अधूरे घोषणा

केंद्रीय चुनाव आय़ोग ने चार राज्यों उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अरूणाचल प्रदेश और तमिलनाडु विधानसभा की 5 सीटों के उपचुनाव की घोषणा कर दी है. इन चारों राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर 21 दिसंबर को मतदान और 24 दिसंबर को मतगणना होगी. ये सीटें हैं, उत्तर प्रदेश की सिकंदरा, अरूणाचल प्रदेश की पाक्के-कसांग (एसटी) औऱ लिकाबाली (एसटी), तमिलनाडु की डॉ राधाकृष्णन नगर और पश्चिम बंगाल की सबंग. जबकि पश्चिम बंगाल की ही नोआपाड़ा विधानसभा सीट के उप चुनाव की घोषणा नही हुई है. गौरतलब है कि इस सीट से कांग्रेस विधायक मधुसूदन घोष के निधन के बाद से यह सीट भी रिक्त है. दूसरी तरफ लोकसभा की भी 7 सीटें विभिन्न कारणों से रिक्त हैं लेकिन उप चुनाव की घोषणा नही हुई है. आखिर चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा सीटों के उप चुनाव के इस आधा अधूरे घोषणा के मायने क्या है. लोकसभा की खाली 7 सीटें लोकसभा की सात सीटें सांसदों के निधन और इस्तीफे के कारण खाली हैं. चार सांसदों के निधन और तीन सांसदों के इस्तीफे के कारण लोकसभा की यह सीटें खाली हुई हैं. गौरतलब है कि राजस्थान के अजमेर से बीजेपी सांसद सांवरलाल जाट, पश्चिम बंगाल के उलुब...

भाजपा ने दे दी केजरीवाल पार्टी को बवाना सीट

 बीते कई चुनावों में धाकड़ प्रदर्शन करने वाली बीजेपी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि देश में अभी मोदी लहर का गहरा असर चल रहा है। लेकिन तीन राज्‍यों की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के आज (अगस्त 28) आए रिजल्‍ट में बीजेपी को थोड़ा झटका जरूर लगा है। दरअसल भले ही इन चार सीटों में से दो सीटें बीजेपी के खाते में गई हों लेकिन दिल्‍ली की बवाना सीट पर मिली हार बीजेपी के लिए एक गहरी चोट है। दिल्ली की बवाना सीट पर आप की बड़ी जीत हुई है। यहां से आप के उम्मीदवार रामचंद्र 24052 वोट से जीते हैं। बीजेपी की बवाना उप-चुनाव में बड़ी हार हुई है, लेकिन इस हार के लिए बीजेपी खुद जिम्मेदार है क्योंकि उन्होंने AAP से इस्तीफ़ा देकर आए वेद प्रकाश को ही टिकट देकर दोबारा चुनाव लड़ा दिया। जनता उनसे इस्तीफ़ा देने और दोबारा चुनाव थोपने से पहले ही नाराज थी इसलिए उन्हें सबक दिखाकर घर भेज दिया, अगर बीजेपी ने वेद प्रकाश की जगह किसी और उम्मीदवार को टिकट दिया होता तो शायद हार नहीं होती।  बवाना उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की बम्पर जीत हुई है जबकि बीजेपी दूसरे स्थान पर रही। आम आदमी पार्टी के उम्मी...

बवाना उपचुनाव में केजरीवाल का मुस्लिम कार्ड

दिल्ली में बवाना सीट पर होने वाले उपचुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के नेता इमरान हुसैन का एक पोस्टर सामने आया। पोस्टर में मुसलमानों से एक होकर वोट देने की अपील की गई। पोस्टर में यह भी लिखा गया कि मुसलमानों के बुजुर्गों ने हजारों सालों तक दिल्ली पर राज किया है और आगे भी ऐसा करने के लिए उन्हें एक होकर वोट देना होगा। पोस्टर में बार-बार कहा जा रहा है कि सभी मुसलमानों को एक होकर वोट देना है। वह पोस्टर कथित तौर पर इमरान हुसैन ने लगाए थे। पोस्टर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इमरान की जमकर आलोचना होने लगी। साथ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी लोगों के निशाने पर आ गए क्योंकि पोस्टर में उनकी भी तस्वीर थी। लोग लगातार यह दावा करते रहे कि पोस्टर इमरान ने ही लगवाएं है। लेकिन विवाद बढ़ने के बाद इमरान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई दी। उन्होंने बताया कि ये पोस्टर उनके द्वारा नहीं लगाए गए हैं। इमरान ने लिखा बवाना उप चुनाव को लेकर मेरे नाम का फर्जी पोस्टर बनाया गया है। मैं इसके खिलाफ तुरंत पुलिस मे शिकायत दर्ज करा रहा हूं और पुलिस से कड़ी कार्यवाही की मांग करता हूँ। वैसे बवाना कोई ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)