बीते कई चुनावों में धाकड़ प्रदर्शन करने वाली बीजेपी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि देश में अभी मोदी लहर का गहरा असर चल रहा है। लेकिन तीन राज्यों की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के आज (अगस्त 28) आए रिजल्ट में बीजेपी को थोड़ा झटका जरूर लगा है।
दरअसल भले ही इन चार सीटों में से दो सीटें बीजेपी के खाते में गई हों लेकिन दिल्ली की बवाना सीट पर मिली हार बीजेपी के लिए एक गहरी चोट है। दिल्ली की बवाना सीट पर आप की बड़ी जीत हुई है। यहां से आप के उम्मीदवार रामचंद्र 24052 वोट से जीते हैं।
बीजेपी की बवाना उप-चुनाव में बड़ी हार हुई है, लेकिन इस हार के लिए बीजेपी खुद जिम्मेदार है क्योंकि उन्होंने AAP से इस्तीफ़ा देकर आए वेद प्रकाश को ही टिकट देकर दोबारा चुनाव लड़ा दिया। जनता उनसे इस्तीफ़ा देने और दोबारा चुनाव थोपने से पहले ही नाराज थी इसलिए उन्हें सबक दिखाकर घर भेज दिया, अगर बीजेपी ने वेद प्रकाश की जगह किसी और उम्मीदवार को टिकट दिया होता तो शायद हार नहीं होती।
बवाना उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की बम्पर जीत हुई है जबकि बीजेपी दूसरे स्थान पर रही। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम चंदर को 56178 वोट मिले, जबकि बीजेपी के वेद प्रकाश को 34501 वोट मिले। कांग्रेस के सुरेन्द्र कुमार को 30758 वोट मिले।
इस चुनाव के बाद कहा जा सकता है कि भले ही पूरे देश में मोदी लहर हो लेकिन दिल्ली में इस लहर ने अब तक कुछ खास नहीं किया है। चाहे आप 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव को ले लें या इस उपचुनाव को।2015 विधानसभा चुनाव में भी अकेले एक आदमी यानी कि अरविंद केजरीवाल के दम पर आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई। वहीं आज भी अकेले यहां एक ही आदमी यानी रामचंद्र ने पूरी बीजेपी को हरा दिया।
वहीं इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते हार की जिम्मेदारी लेते हैं। जीत सबकी होती है, लेकिन हार की जिम्मेदारी सिर्फ कैप्टन की होती है।
इसके साथ ही मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई भी दी और कहा कि अब वो ईवीएम को दोष देना बंद करें और आगे बढ़ें। उन्होंने आगे कहा कि इस हार की समीक्षा की जाएगी। बहुत सी छोटी-छोटी गलतियां हुई हैं। उनको दूर किया जाएगा।
आपको बता दें कि 23 अगस्त को तीन तीन राज्यों की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इसी के परिणाम आज घोषित हुए हैं। इसमें पुणे की दोनों सीटों पर बीजेपी ने बाजी मारी है। वहीं दिल्ली की सीट आप के नाम रही जबकि आंध्र प्रदेश की विधानसभा सीट टीडीपी के खाते में गई है।
बवाना उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की बम्पर जीत हुई है, जबकि बीजेपी दूसरे स्थान पर रही. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम चंदर को 56178 वोट मिले, जबकि बीजेपी के वेद प्रकाश को 34501 वोट मिले। कांग्रेस के सुरेन्द्र कुमार को 30758 वोट मिले।

देखा जाए तो आप ने बीजेपी को करीब 21677 वोटों से हराया जो कि एक बड़ी जीत मानी जाएगी। बीजेपी के वेद प्रकाश ही पहले बवाना के विधायक थे, लेकिन उस समय वे आम आदमी पार्टी में थे। उन्होंने मार्च महीनें में आप से इस्तीफ़ा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। वेद प्रकाश के इस्तीफ़ा देने के बाद यह सीट खाली हो गयी थी। जिसके लिए 23 अगस्त को चुनाव हुए थे। वेद प्रकाश बीजेपी में शामिल होकर बीजेपी के टिकट पर फिर से चुनाव लड़े लेकिन जनता उनके इस्तीफ़ा देने से नाराज थी, इसलिए बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ने के बाद भी उन्हें बड़ी हार मिली।
आप की जीत पर कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को बधाई दी, लेकिन यह भी कहा कि आप की जीत मेरी गलती की वजह से हुई है क्योंकि मैं आपके घोटालों को घर घर तक नहीं पहुंचा पाया।लेकिन मेरी भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रहेगी।
Comments