आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को एक बड़ा झटका लगा. दिल्ली के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने PWD स्कैम में केजरीवाल के साढ़ू के बेटे विनय बंसल को गिरफ्तार कर लिया. न्यूज एजेंसी ANI ने इस बारे में जानकारी दी. बताया जा रहा है कि एसीबी ने यह गिरफ्तारी मई 10 सुबह की. दरअसल, एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने पिछले साल जून माह में लोक निर्माण विभाग (PWD) में घोटाले को लेकर तीन एफआईआर दर्ज की थी. इनमें से एक एफआईआर में केजरीवाल के साढ़ू सुरेंद्र बंसल की कंपनी रेणु कंस्ट्रक्शन्स का भी नाम है. केजरीवाल के साढू सुरेंद्र बंसल पर PWD में फर्जीवाड़े के आरोप लगे थे, लेकिन बीते साल ही उनकी मौत हो गई थी. इस कथित घोटाले में आरोप है कि केजरीवाल के साढू की कंपनी ने सड़क और सीवर के ठेकों में अनियमितताएं की. कंपनी ने फ़र्ज़ी बिल लगाकर सरकार को 10 करोड़ का चूना लगाया. इस सिलसिले में 24 मई को एसीबी ने 10 करोड़ रुपये के पीडब्ल्यूडी घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिवंगत साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल के निवास पर छापा मारा था. एसीब...