चाहे सोनिया लड़ें या प्रियंका, रायबरेली से लोकसभा चुनाव नहीं जीतेगी पार्टी--दिनेश प्रताप सिंह,कांग्रेस MLC
रायबरेली के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और दो बार विधानपरिषद सदस्य रह चुके दिनेश प्रताप सिंह अब भाजपा में शामिल होने वाले हैं। शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में वह पार्टी में शमिल होंगे। सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने पार्टी के गढ़ से उनके सबसे छोटे भाई को टिकट देने से शुरू में मना कर दिया था। कांग्रेस ने इन आरोपों का खंडन किया है। एमएलसी ने आगे कहा, ”चाहे सोनिया गांधी हों या प्रियंका गांधी, (2019) लोकसभा चुनावों में रायबरेली से कोई चुनाव जीत नहीं पाएगा।” दिनेश ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, ”मेरे भाई (राकेश सिंह) को विधानसभा चुनाव (2017) के लिए बीजेपी ने टिकट ऑफर किया था लेकिन मैंने उसे इसके लिए मना किया। क्योंकि यह गलत होता कि एक भाई कांग्रेस में है और दूसरा बीजेपी से लड़ रहा है। मैंने प्रियंका से उसे (राकेश) टिकट देने को कहा था, जिन्होंने पहले यह कहकर मना कर दिया कि रायबरेली में ठाकुरों को टिकट नहीं दिया जा सकता।” राकेश को बाद में रायबरेली की हरचंदपुर सीट से टिकट मिला और वह जीते भी। सिंह ने आरोप लगाया, ...