आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार कठुआ गैंगरेप को लेकर सोशल मीडिया पर अब तक कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। अब जावेद अख्तर ने ट्विटर पर पीड़ित बच्ची का परिचय देकर कुछ गंभीर सवाल पूछे हैं। जावेद अख्तर ने लिखा कि ‘पीड़ित बच्ची कौन थी? वो बकेरवाल की आठ साल की बच्ची थी। बकेरवाल कौन हैं? एक खानाबदोश जनजाति जिन्होंने करगिल में जब घुसपैठियों को देखा तो तुरंत सेना को सूचित किया। वो लौग कौन हैं जो एक मासूम बच्ची के रेपिस्टों (दुष्कर्म के आरोपियों) को बचाना चाहते हैं? अब इसका जवाब आप दें…’ जावेद अख्तर के इन सवालों पर लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएँ दी हैं। संजय श्रीवास्तव नाम के एक यूजर ने जावेद अख्तर को जवाब देते हुए लिखा कि बकेरवाल समुदाय की विश्वनीयता पर सवाल कोई नहीं उठा रहा है। अगर ऐसा किसी दुश्मन राष्ट्र की बच्ची के साथ भी होता तो इसके दोषियों को फांसी ही मिलनी चाहिए थी। इसलिए यहां करगिल के जिक्र का कोई मतलब नहीं है। यह समुदाय जम्मू इलाके में रहता है जबकि करगिल नॉर्थ में स्थित है। देवेन अभयंकर नाम के एक और यूजर ने जावेद अख्तर से पूछा कि यकीन...