आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संतोष कोहली की माँ मुख्यमंत्री आवास के बाद विरोध करती हुईं। आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार आम आदमी पार्टी (AAP) राज्य सभा के लिए अपने तीन उम्मीदवारों संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता के नाम की घोषणा करने के बाद से ही लगातार सवालों के घेरे में बनी हुई है। अब पार्टी की दिवंगत कार्यकर्ता संतोष कोहली की मां ने राज्य सभा उम्मीदवारों का विरोध किया है। शुक्रवार (5 जनवरी, 2017) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली आवास के बाहर भी इस बाबत जमकर हंगामा हुआ। संतोष कोहली की मां और उनके समर्थकों ने उन्हें राज्य सभा का टिकट दिए जाने की मांग की। उन्होंने विरोध-प्रदर्शन के दौरान आप के अन्य विधायकों से समर्थन देने की भी अपील की। हालांकि उन्हें बाद में केजरीवाल से बिना मिले ही हिरासत में ले लिया गया। संतोष कोहली की मां को राज्य सभा उम्मीदवार बनाए जाना का समर्थन अब पार्टी से बर्खास्त हो चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने किया है। मिश्रा का दावा है कि उन्हें शालीमार बाग से विधायक बंदना कुमारी का समर्थन हासिल है। बता दें कि बंदना कुमारी वह...