कर्नाटक में विपक्षी एकजुटता के नाम पर गठित जेडीएस और कांग्रेस सरकार के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इस सरकार के मुखिया के तौर पर जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी के 23 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद दोनों दलों में विभागों के बंटवारे को लेकर पहले लंबी खींचतान हुई. उसका किसी तरह हल निकलने के बाद अब कांग्रेस पार्टी को अपने नेताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल ये नाराजगी कांग्रेस में मंत्री पद की चाह रखने वाले कई नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से उपजी है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने बागी तेवर अपनाने वाले अपने नेताओं को मनाने की काफी कोशिशें की हैं लेकिन अंतर्कलह शांत नहीं हुई है. इस समय जो संकेत मिल रहे हैं उससे गठबंधन सरकार अपने ही मंत्रियों और विधायकों की नाराजगी के चलते भंवर में फंसती दिख रही है। वहीं कांग्रेस के असंतुष्ट नेता की ओर से बातचीत के प्रयास बिल्कुल नहीं दिख रहे हैं। द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इस मतभेद इस हद तक बढ़ गए हैं कि कांग्रेस का बागी धड़ा, बीजेपी के साथ हाथ मिलाकर राज्य सरकार को गिराने के मूड में है. अख...