Skip to main content

Posts

Showing posts with the label assam bjp

24 वर्षीय महिला ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री पर लगाए बलात्कार और धमकाने का आरोप

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के श्रीमुख से भाजपा शासित राज्यों में बलात्कारियों को फांसी दिए जाने की बात सुनकर अच्छा जरूर लगा, लेकिन समाचारों की नगरी में जाने पर जो पढ़ने एवं सुनने को मिलने पर स्वतन्त्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर ऐसे शब्द सुनकर आभास हो रहा है, कि कानून का डण्डा केवल आम जनता के लिए है, भाजपाइयों के लिए नहीं। इन्हे सजा कब होगी? अन्य पार्टियों और भाजपा में क्या अन्तर रह गया? विपक्ष में रहते, भाजपियों ने न जाने कितनी मायावतियों को बलात्कारियों से चुंगल से बचाया था। लेकिन सत्तारूढ़ होने पर वही भाजपाई बलात्कारी बन रही है। क्या सत्ता के नशे में ये बलात्कारी नेता अपने संस्कार भूल गयी है? क्यों नहीं ऐसे बलात्कारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाता?  भाजपा नेता बलात्कारी क्यों हो रहे हैं?   असम पुलिस ने नगांव जिले में 24 साल की एक महिला का कथित रूप से बलात्कार और उसे धमकाने के संबंध में रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ मामला दर्ज किया है| गोहेन के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) संजीव गोस्वामी ने संपर्क किये जाने पर बताया कि मंत्री ने भी महिला औ...

‘2019 का पहला रुझान :‘विपक्ष ’40 लाख’ वोटों से पीछे चल रहा है’ -- परेश रावल

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  असम में  राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर (NRC)   के मसौदे से जिन लोगों के नाम छूटे थे उनमें सरकार द्वारा नियुक्‍त फील्‍ड लेवल अफसर मोइनुल हक तक शामिल हैं, जिन्‍होंने खुद रजिस्‍टर में लोगों के नाम तस्‍दीक कराने के बाद दर्ज कराए। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि असम में उदलगुडी जिले के एक शिक्षक का नाम भी एनसीआर के अंतिम मसौदे में नहीं है ।   जब यह मसौदा जारी हुआ तब जिन लोगों के नाम छूट गए, उनमें अजीब सा डर देखा गया ।   ह‍क खुद अपना नाम गायब होने पर हैरान हैं ।   वह उन 55 हजार सरकारी कर्मचारियों व कांट्रेक्‍ट वर्करों में से एक थे, जिन्होंने एनआरसी को अंतिम रूप देने की  प्रक्रिया को पूरा किया ।   लेकिन वह खुद गिनती से बाहर हो गए ।   उनके मुताबिक वह इस बारे में वरिष्‍ठ अधिकारियों से बात करेंगे कि आखिर ऐसा हुआ कैसे? उन्‍हें भारतीय नागरिक क्‍यों नहीं माना गया? छूटे लोगों में एक जवान व गजटेड अफसर शामिल अन्‍य लोग जो छूटे हैं उनमें आर्मी जवान, सीआईएसएफ हेड कांस्‍टेबल, एजी ऑफिस के गजटेड अफसर और असम पुलिस स्‍पेशल ब्रा...

नकदी घोटाले में भाजपा नेता व पुलिस अधिकारी समेत 3 गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी जिसे जनता जनार्दन चरित्र और व्यवहार में अन्य पार्टियों से उत्तम मानती थी, आज सत्ता का नशा भाजपा पर ऐसा चढ़ा कि देश की अन्य पार्टियों की तरह होती जा रही हैं। यदाकदा इसी ब्लॉग पर भाजपा नेताओं के दुष्कर्म लिखता रहता हूँ। जिन कामों के अन्य पार्टियाँ बदनाम थीं, भाजपा पर भी वही असर होने लगा है। कोई बलात्कार में फंस रहा है, तो कोई छेड़खानी में, तो कोई अन्य अपराधों में। और अब तो भ्रष्टाचार में भी।  युवा अपने रोजगार को लेकर परेशान है। किन्तु उनकी बेरोजगारी का किस तरह दलाल बने ये नेता हनन कर रहे हैं। माँ-बाप पहले अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर अपनी पूंजी गँवाता है, इस लालसा में कि बच्चे योग्य हो गए, हमारा खर्च किया धन, ब्याज सहित मिल जाएगा। वो ब्याज जिस पर न किसी प्रकार का कोई टैक्स देना पड़ेगा और न ही कोई चोर या डाकू उसे लूट पाएगा। लेकिन रोजगार के दलाल बेरोजगारी का लाभ उठाने से लेशमात्र भी नहीं चूक रहे।  एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस और अन्य पार्टियों पर भ्रष्टाचार के माध्यम से जनता को लूटे जाने की घटनाओं का उल्लेख करते नहीं थक रहे, तो दूसरी ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)