Skip to main content

Posts

Showing posts with the label casting couch

‘अपने घर बुलाकर कपड़े उतारने को कहा’ एक्ट्रेस ने साजिद खान के लिए कहा- इससे घटिया आदमी नहीं देखा: फिल्म प्रोड्यूसर पर पहले भी कई अभिनेत्रियों ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के केस

                                 साजिद खान, नवीना बोले (फोटो साभार: Bollywood Life/NBT) टीवी सीरियल ‘इश्कबाज’ और ‘मिले जब हम तुम’ में नजर आईं एक्ट्रेस नवीना बोले ने बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। नवीना ने साजिद को ‘बहुत बुरा आदमी’ बताया और कहा कि साजिद ने उन्हें अपने घर बुलाकर कपड़े उतारने के लिए कहा था। यह खुलासा नवीना ने सुभोजीत घोष के यूट्यूब चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में किया। उन्होंने यह भी बताया कि साजिद ने इंडस्ट्री में कई दूसरी महिलाओं के साथ भी बुरा बर्ताव किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवीना ने कहा, “एक ऐसा भयानक आदमी था, जिससे मैं जिंदगी में कभी नहीं मिलना चाहती। उसका नाम साजिद खान है। उसने महिलाओं की बेइज्जती करने की सारी हदें पार कर दीं।” उन्होंने बताया कि यह वाकया 2004-2006 के बीच का है, जब वे ग्लैड्रैग्स में हिस्सा ले रही थीं। उस वक्त साजिद फिल्म ‘हे बेबी’ पर काम कर रहे थे। नवीना ने कहा, “जब स...

‘कम्प्रोमाइज करो फिर डायरेक्टर से मिल सकती हो’: टीवी की ‘गहना’

फिल्म का बड़ा पर्दा हो या टीवी का छोटा पर्दा, यहाँ नायिकाओं को यौन शोषण का शिकार होना ही पड़ता है। इतने वर्षों से इसका खुलासा हो रहा है, लेकिन इस अपवाद को कोई ख़त्म नहीं कर पाया।  स्‍टार प्‍लस का सीरियल ‘साथ निभाना साथिया 2’ टीवी के पॉपुलर शो में से एक है। इस सीरियल का पहला सीजन भी काफी हिट रहा था। दूसरे सीजन में किरदार बदले और नए कलाकारों के साथ कहानी आगे बढी। इस सीरियल में गहना का प्रमुख किरदार निभाती हैं अभिनेत्री स्‍नेहा जैन। उन्‍हें इस सीरियल की बदौलत जबरदस्‍त लोकप्रियता हासिल हुई है। आज स्‍नेहा जैन को घर-घर में पहचाना जाने लगा है। हालाँकि लोकप्रियता के इस शिखर तक पहुँचने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है।  करियर के शुरुआत में वह कास्टिंग काउच का भी शिकार हुईं। स्‍नेहा जैन ने खुद इसका अनुभव साझा किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं ग्रेजुएशन में थी और उस दौरान साउथ फिल्मों के एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे फोन किया था। स्टूडेंट लाइफ पर बनने वाली एक फ‍िल्‍म के लिए मुझसे बात की गई। फिल्म में तीन कपल्स की कहानी को दिखाया जाएगा। मैंने अपना प्रोफा...

शादीशुदा प्रोडूसर-डायरेक्टर के साथ मत सोना : नीना गुप्ता की नयी नायिकाओं को सलाह

एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करके फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने शंकर नाग को याद करते हुए की एक फोटो शेयर की है जो करीब 37 साल पुरानी है। बता दें कि शंकर नाग (Shankar Nag) अब इस दुनिया में नहीं रहे।  37 साल पहले इस फिल्म के लिए पहनी थी बिकिनी नीना ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनके साथ दिवंगत अभिनेता शंकर नाग भी नजर आ रहे है। नीना ने फोटो शेयर करते हुए बताया है कि यह सीन उनकी फिल्म ‘उत्सव’ का है। नीना गुप्ता ने फोटो शेयर करते हुए एक बेहद ही प्यारा कैप्शन देकर लिखती हैं, ‘शंकर नाग के साथ खूबसूरत फिल्म ‘उत्सव’ से एक सीन। मिस यू सो मच शंकर बहुत जल्दी छोड़ गए तुम हमें।'  नीना गुप्ता फिल्म के इस सीन में काफी ग्लैमरस लग रही है। नीना ने फोटो में बिकिनी और गले में माला पहनी है। शंकर नाग कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता थे। इतना ही नहीं, वे फेमस धारावाहिक ‘मालगुड़ी डेज’ के निर्देशक भी थे।  जब इनके प्यार में पागल हुई थी नीना  हिंदी सिनेमा की मशहूर और उम्दा अदाकारा ...

लव सीन का स्क्रिप्ट सुनाते समय गलत तरीके से छूने लगा: आराधना शर्मा, नायिका, तारक मेहता का उल्टा चश्मा

टेलीविज़न शो हो या फिर बॉलीवुड, यहां किसी भी महिला का यौन-उत्पीड़न कोई नई बात नहीं। कई वर्षों से इस तरह के समाचार आते रहते हैं, लेकिन समाधान आज तक नहीं निकला, लगता है इन दोनों का चोली-दामन का साथ है, अन्यथा कभी का कोई न कोई समाधान निकल चूका होता।   लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘दीप्ति जासूस’ का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस आराधना शर्मा ने कास्टिंग काउच को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ‘स्पिलिट्सविला 12’ की एक्स कंटेस्टेंट आराधना शर्मा ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने 19 साल की उम्र में कास्टिंग काउच का सामना किया था। उन्होंने बताया कि कास्टिंग एजेंटों में से एक ने उनके साथ गंदी हरकत की। इस घटना ने उनको जिंदगी भर के लिए इतना डरा दिया कि उनको किसी पर भी विश्वास नहीं होता था। यहाँ तक कि वो अपने पिता के साथ भी अनकंफर्टेबल हो गई थीं। आराधना शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया, ”मेरे साथ एक ऐसी घटना घटी, जिसमें मैं पूरी जिंदगी नहीं भूल सकती। चार-पाँच साल पहले की बात है, मैं तब पुणे में पढ़ रही थी। इसके साथ मॉडलिंग का असाइनमेंट भी करती थी...

‘हीरो के साथ सोना होगा, तब मिलेगा काम’: किश्वर मर्चेंट का खुलासा

अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में ‘कास्टिंग काउच’ को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि एक फिल्म के दौरान उन्हें एक अभिनेता के साथ सोने को कहा गया था। एक बड़े फिल्म निर्माता और एक बड़े अभिनेता के साथ उन्हें काम करने का मौका मिला था, लेकिन इन कारणों से उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी। ‘भेजा फ्राई 2’ और ‘हम तुम और शबाना’ फिल्म की अभिनेत्री फ़िलहाल अपनी प्रेगनेंसी के दौर से गुजर रही हैं। 40 वर्ष की उम्र में पहली बार माँ बनने जा रहीं किश्वर मर्चेंट ने कहा कि वो अपने करियर के शुरुआती दिनों में अपनी माँ के साथ एक बैठक के लिए गई थीं। वहीं उन्हें बताया कि फिल्म में काम करने के लिए उन्हें इसके हीरो के साथ सोना पड़ेगा। बकौल किश्वर मर्चेंट, उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया और चुपचाप वहाँ से लौट गईं। उन्होंने कहा, “मैं ऐसा नहीं कहूँगी कि ये बहुत होता है या सामान्य है। इंडस्ट्री बदनाम है लेकिन हर इंडस्ट्री में ये चीज होती है।”                                               ...

‘तुम्हारे शरीर का इंच-इंच देखना चाहता हूँ’ : निर्देशक ने ‘सेक्रेड गेम्स’ की नायिका सुरवीन चावला से मांग

बॉलीवुड अभिनेत्री सुरवीन चावला ने कास्टिंग काउच को लेकर अपने अनुभव शेयर किए हैं। टीवी शो, फिल्मों और डिजिटल दुनिया में काम कर चुकीं सुरवीन चावला को अपने करियर में कई बार बुरे अनुभव हुए, जिसके बारे में उन्होंने साझा किया था। ‘सेक्रेड गेम्स’ की अभिनेत्री ने 2019 में पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू में अपने तब का अनुभव साझा किया था, जब उन्हें एक निर्देशक के साथ एक सेट लोकेशन पर प्री-फिल्मिंग के लिए भेजा गया था। सुरवीन ने बताया था, “मैं दक्षिण की फिल्मों में काम कर रही थीं। इसी दौरान उस निर्देशक ने मुझसे कहा कि मैं तुम्हारे शरीर का इंच-इंच देखना चाहता हूँ। मैंने उसके फोन कॉल्स को रिसीव करना बंद कर दिया था। इसके बाद एक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक ने मुझे परेशान किया। वो मेरे करीब आना चाहता था।” सुरवीन ने बताया कि वो निर्देशक दक्षिण भारत में एक बड़ा नाम है। उन्होंने बताया कि उनका काफी लंबा ऑडिशन लिया गया था, जिसमें एक पूरा शिफ्ट बीत गया। 'Filmmakers wanted to see how my cleavage, thighs looked': When #SurveenChawla spoke about casting couch #CastingCouch #Bollywood h...

‘चीज़ों को इस्तमाल नहीं करो तो जंग लग जाता है’ क्योंकि मैं उसके साथ नहीं सो रही थी।'--नीना गुप्ता, अभिनेत्री

फिल्मों में रोल पाने के लिए अभिनेत्रियों को किन हालातों से गुजरना पड़ता है, इस बात का जिक्र वर्षों से होता रहा है, जिसका आज तक कोई समाधान नहीं निकला।  बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता की हाल ही में ऑटोबायोग्राफी रिलीज हुई है। इसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ घटनों के बारे में खुलकर लिखा है। इसमें उन्होंने एक फिल्ममेकर के साथ घटी घटना का भी जिक्र किया है, जिसमें उन्हें अश्लील चीजें कही गई थीं। नीना गुप्ता की ऑटोबायोग्राफी को इस हफ्ते के शुरुआत में एक्ट्रेस करीना कपूर द्वारा लॉन्च किया गया। यह ऑटोबायोग्राफी का नाम ‘सच कहूँ तो’ है। इस ऑटोबायोग्राफी में नीना ने उस घटना का भी जिक्र किया है, जब एक डायरेक्टर/प्रोड्यूसर ने उन्हें होटल के कमरे में बुलाया था और रात बिताने के लिए पूछा था। इससे उनका ‘खून जम’ गया था। नीना ने कहा कि वह निर्माता-निर्देशक का नाम लेना और शर्मिंदा करना चाहती थीं, लेकिन उनके दोस्तों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पुस्तक में उसका नाम नहीं लिया क्योंकि प्रकाशकों ने उसे ऐसा करने पर कानूनी परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी सो...

‘कपड़े उतारो, देखूँगा बॉडी रोल के लिए सही है या नहीं’ – कास्टिंग काउच पर ईशा अग्रवाल

बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया के कुछ राज ऐसे हैं जो बेपर्दा हो चुके हैं, लेकिन बदले नहीं हैं। ग्लैमर से भरी इस दुनिया का एक सच है कास्टिंग काउच, जिसका दर्द बहुत से कलाकारों ने झेला है। अक्सर कोई ना कोई कलाकार अपने कास्टिंग काउच से जुड़े अनुभव को साझा करता है। अब ‘कहीं है मेरा प्यार’ की अभिनेत्री ईशा अग्रवाल ने भी अपने कास्टिंग काउच की चौंकाने वाली कहानी बताई है। जैकी श्रॉफ और संजय कपूर के साथ फिल्म 'कहीं हैं मेरा प्यार' में नजर आईं ईशा अग्रवाल (Eesha Agarwal) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने बॉलावुड में भले ज्यादा फिल्में नहीं की हो, लेकिन साउथ की फिल्मों के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है. मिस ब्यूटी टॉप ऑफ द वर्ल्ड 2019 का खिताब जीत चुकीं ईशा अग्रवाल को पर्दे पर आने से पहले कास्टिंग काउच (Casting Couch) का शिकार होना पड़ा था. हाल ही में उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है. मिस ब्यूटी टॉप ऑफ द वर्ल्ड 2019 का खिताब जीत चुकीं ईशा अग्रवाल ने स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच का खुलासा किया। ईशा अग्रवाल ने ...

फिल्म के बदले प्रोड्यूसर के साथ सोने की थी शर्त : अंकिता लोखंडे

टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से मशहूर होने के बाद हाल में बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर निजी अनुभव शेयर किया है। बॉलीवुड बब्बल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें एक प्रोड्यूसर के साथ सोने को कहा गया था। अंकिता ने खुद को बेहद बहुत मजबूत शख्सियत बताते हुए कहा कि वह कभी किसी को अपनी तरफ गलत ढंग से नहीं देखने देतीं। लेकिन शुरुआती दिनों में वह कास्टिंग काउच की दो बार शिकार हुईं। इंटरव्यू में अंकिता ने बताया, “जब मैं केवल 19-20 साल की थी तो मुझे साउथ फिल्मों के लिए बुलाया गया था। उस दौरान एक आदमी ने मुझे कमरे में बुलाया और कहा कि हम आपसे कुछ पूछना चाहते हैं। उसके बाद वह बोला, आपको समझौता करना पड़ेगा।” अंकिता ने आगे बताया, “तब मैं कमरे में अकेली थी तो मैंने हिम्मत दिखाई और पूछा, ठीक है बताइए किस तरह का समझौता करना होगा मुझे? क्या मुझे पार्टियों में जाना होगा या डिनर के लिए? फिल्म के प्रोड्यूसर क्‍या चाहते हैं? लेकिन उन्होंने जवाब दिया कि आपको प्रोड्यूसर के साथ सोना होगा।” इतन...

कास्टिंग काउच: सरोज खान के बयान का समर्थन पर घिरीं रिचा चड्ढा

कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने मंगलवार (24 अप्रैल, 2018) को कहा कि कास्टिंग काउच एक ऐसी कड़वी सच्चाई है जो सिर्फ फिल्म उद्योग तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे कोई कार्यस्थल, यहां तक कि संसद भी अछूती नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला करते हुए रेणुका ने आरोप लगाया कि मोदी ने तब उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई, जब उन्होंने एक बहस के दौरान राज्यसभा में कहा कि उन्हें (रेणुका को) देखकर उन्हें (मोदी) टेलीविजन पर दिखाए गए रामायण धारावाहिक की याद आ गई। रेणुका ने कहा, “भारत में वह समय आ गया है जब कहा जाए- ‘मी टू’।” उनका यह बयान उस वक्त आया, जब बॉलीवुड की जानी-मानी नृत्य निर्देशक सरोज खान ने कास्टिंग काउच की संस्कृति का बचाव किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “यह कड़वी सच्चाई है। यह सिर्फ फिल्म उद्योग में नहीं है। यह हर कार्यस्थल पर होता है। इसकी कल्पना मत करिए कि इससे संसद अछूती है या कुछ अन्य कार्य स्थल इससे अछूते हैं। अगर आप आज पश्चिमी जगत को देखें तो बड़ी अभिनेत्रियां भी सामने आईं और कहा ‘मी टू’।” उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी ने मेरी गरिमा, मेरी मर्यादा छीनी।जब उन्होंने कहा कि मुझे ...

'कास्टिंग काउच हर जगह, कोई भी कार्यक्षेत्र इससे अछूता नहीं'--कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज के कास्टिंग काउच फिल्म इंडस्ट्री का अभिन्न हिस्सा वाले बयान पर बवाल मच गया है। अब इस मुद्दे पर अलग-अलग टिप्पणियां आ रही है। कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सरोज खान से भी आगे निकल गयीं, 'ऐसा सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं हर जगह होता है.' न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह एक कड़वा सच है कि घर, ऑफिस या फिर संसद भी ऐसी चीजों से अछूती नहीं है।  रेणुका चौधरी द्वारा संसद में भी कास्टिंग काउच जैसा होना, अपने आपमें बहुत कुछ बयान कर रहा है। जब संसद में ही कास्टिंग काउच मौजूद हैं,फिर बलात्कार जैसी घटनाओं पर अंकुश लगवाएगा कौन? अब तक पार्टी ऑफिस और नेताओं के कार्यालय में इस तरह की हरकतों के समाचार तो आते रहे हैं, लेकिन संसद भी अछूती नहीं, वास्तव में बहुत जबरदस्त रहस्योघाटन है। फिल्म अभिनेत्रियाँ तो #me too में अपने कटु अनुभव बता रही हैं, लेकिन कोई राजनेत्री नहीं, क्यों? सम्भव है, शायद रेणुकाजी के इस बयान के बाद राजनेत्रियाँ अपने कटु अनुभव साझा करने का प्रयास करेंगी। क्योकि किसी वरिष्ठ राजनेत्री द्वारा ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)