Skip to main content

लव सीन का स्क्रिप्ट सुनाते समय गलत तरीके से छूने लगा: आराधना शर्मा, नायिका, तारक मेहता का उल्टा चश्मा

टेलीविज़न शो हो या फिर बॉलीवुड, यहां किसी भी महिला का यौन-उत्पीड़न कोई नई बात नहीं। कई वर्षों से इस तरह के समाचार आते रहते हैं, लेकिन समाधान आज तक नहीं निकला, लगता है इन दोनों का चोली-दामन का साथ है, अन्यथा कभी का कोई न कोई समाधान निकल चूका होता।  
लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘दीप्ति जासूस’ का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस आराधना शर्मा ने कास्टिंग काउच को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ‘स्पिलिट्सविला 12’ की एक्स कंटेस्टेंट आराधना शर्मा ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने 19 साल की उम्र में कास्टिंग काउच का सामना किया था। उन्होंने बताया कि कास्टिंग एजेंटों में से एक ने उनके साथ गंदी हरकत की। इस घटना ने उनको जिंदगी भर के लिए इतना डरा दिया कि उनको किसी पर भी विश्वास नहीं होता था। यहाँ तक कि वो अपने पिता के साथ भी अनकंफर्टेबल हो गई थीं।

आराधना शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया, ”मेरे साथ एक ऐसी घटना घटी, जिसमें मैं पूरी जिंदगी नहीं भूल सकती। चार-पाँच साल पहले की बात है, मैं तब पुणे में पढ़ रही थी। इसके साथ मॉडलिंग का असाइनमेंट भी करती थी, तो लोग थोड़ा मुझे जानते थे। एक व्यक्ति था, जो मुंबई में कास्टिंग कर रहा था। उसने मुझसे कहा कि वो किसी भूमिका के लिए कास्टिंग कर रहा है। ऐसे में मुझे अपने होम टाउन रांची जाना पड़ा, क्योंकि कास्टिंग से जुड़ी बातचीत के लिए मुझे वहीं बुलाया गया था।”


उन्होंने आगे कहा, ”इसके बाद हम कमरे में बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ ही रहे थे कि तभी उस शख्स ने मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। कुछ वक्त तो मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि ये क्या हो रहा है। मुझे सिर्फ उसे धक्का देना, दरवाजा खोलना और भागना याद है। मैं इस बात को कुछ दिनों के लिए किसी से शेयर नहीं कर सकी। यह एक लव मेकिंग सीन की स्क्रिप्ट पढ़ने के दौरान हुआ था, जो काफी बुरा था। इस घटना को मैं पूरे जीवन में कभी नहीं भूल सकती हूँ।”

एक्ट्रेस ने कहा कि इस घटना ने मुझ पर इतना प्रभाव डाला कि इसके बाद से मैं किसी आदमी के साथ एक ही कमरे में नहीं रह सकती थी। यहाँ तक कि अपने पिता के साथ भी नहीं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में महिलाओं को न केवल इस तरह के उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, बल्कि उन्हें बॉडी शेमिंग और कैजुअल सेक्सिजम का भी सामना करना पड़ता है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...