Skip to main content

Posts

Showing posts with the label AAP

हरियाणा में ही कांग्रेस से गठबन्धन क्यों?

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में कांग्रेस से आप के साथ गठबंधन की जरुरत पर बल देते हुए कहा है कि दिल्ली में गठबंधन की कोई जरूरत नहीं है। वहीं पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस से साथ गठबंधन पर असमंजस के बीच पंजाब इकाई के नेताओं को राज्य में कांग्रेस से गठबंधन नहीं होने की बात मतदाताओं के बीच स्पष्ट करने को कहा है ।   टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू द्वारा तेलंगाना के विजयवाड़ा में आयोजित आंदोलन में शिरकत करने आए केजरीवाल ने एक इंटयव्यू में आप कांग्रेस गठबंधन के बारे में कहा,‘दिल्ली में कांग्रेस की जरुरत नहीं है ।  दिल्ली में हम बिना कांग्रेस के सातों सीटें जीत सकते हैं । ’ उन्होंने कहा, ‘हरियाणा में गठबंधन की जरूरत है ।  हमें समझ नहीं आ रहा है कि कांग्रेस इसके लिए क्यों नहीं मान रही है । ’ पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकवादी ठिकाने पर हवाई हमले से पूर्व समस्त गैर-भाजपाई एक महागठबन्धन बना रहे थे, जो एक राष्ट्रव्यापी होने की बजाए राज्यों तक ही सीमित हो गया। मानो, मोदी की सेना ने बालाकोट के साथ-साथ इस महागठबन्धन पर भी हवाई हमला कर दिया हो। सबसे हैरानी ...

'आप’ के लिए आपस में टकराएंगे दिग्गज कांग्रेसी

सुप्रीम कोर्ट में बिजली वितरण कंपनियों से जुड़े एक मामले में अभिषेक मनु सिंघवी, कपिल सिब्बल एवं पी चिदंबरम जैसे कांग्रेस के दिग्ग्ज नेता वकील की भूमिका में एक दूसरे के खिलाफ कानूनी दांव पेच आजमाएंगे। जस्टिस एके सीकरी एवं जस्टिस अशोक भूषण की पीठ से सिंघवी ने मजाकिया ढंग से कहा कि वह बिजली वितरण कंपनी के लिए पेश होंगे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि चिदंबरम दूसरे पक्ष से खड़े हो सकते हैं तो मैं भी किसी निजी कंपनी की ओर से खड़ा हो सकता हूं। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के प्रशासनिक एवं विधायी नियंत्रण से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहा है। कोर्ट को उस मामले का निस्तारण करना है, जिसमें दिल्ली सरकार ने विद्युत नियामक आयोग को यह अधिकार देने का निर्णय किया है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर वह वितरण कंपनी पर जुर्माना लगा सकता है। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल एवं चिदंबरम बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पक्ष में कोर्ट में पेश हुए थे। कपिल सिब्बल के पुत्र अमित सिब्बल ने केजरीवाल एवं अन्य आम आदमी पार्टी नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा डाला था, किंतु माफी मांगने के बाद उन्होंने मामला वापस ...

क्या लोकसभा चुनावों में शत्रुघ्न सिन्हा ‘आप’ के टिकट पर मनोज तिवारी के विरुद्ध लड़ेंगे?

आर.बी.एल.निगम,वरिष्ठ पत्रकार  पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को अगस्त 24 को दिल्ली सरकार के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए गए। दरअसल,  सिन्हा ने शाहदरा जिला मजिस्ट्रेट ऑफिस द्वारा आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान आम आदमी पार्टी की उपलब्धियों की तारीफ कर दी जो बीजेपी कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा “उन्हें खरी-खरी बात करने में जरा भी संकोच नहीं है. केजरीवाल सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम किया है।"  इसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद रहे। शत्रुघ्न सिन्हा ने खासतौर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के काम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को इनसे सीखना चाहिए कि शिक्षा का स्तर कैसे बढ़ाया जाए। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आजादी के बाद से शिक्षा, चिकित्सा का स्तर काफी गिर गया है। AAP ✔ @AamAadmiParty Member of Parliame...

2015 से लगातार हार रही है आम आदमी पार्टी

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  आम आदमी पार्टी (आप) का इंटरनल सर्वे इन दिनों चर्चा में है। आप विधायक कपिल मिश्रा पहले ही सर्वे पर सवाल उठा चुके हैं। अब पार्टी ने सर्वे की दूसरी रिपोर्ट सार्वजनिक कर खुद अपने सर्वे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दूसरे सर्वे में पार्टी ने दावा किया है कि दिल्ली की जनता उनके 40 विधायकों से नाराज है और मात्र 13 विधायकों के कामकाज से ही खुश है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर जनता विधायकों के कामकाज से खुश नहीं है तो पार्टी किस सर्वे के आधार पर आगामी लोकसभा चुनावों में दिल्ली में बंपर जीत का दावा कर रही है। आप का एक इंटरनल सर्वे कुछ दिन पहले भी सामने आया था। आप का दावा है कि उसने दिल्ली में बूथ स्तर पर सर्वे कराकर लोकसभा चुनाव के लिए जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की है। सर्वे के दौरान लोगों को यह नहीं बताया गया कि यह पार्टी के लिए किया जा रहा है। सर्वे में आप ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में उसे चार सीट पर जीत मिलेगी। शेष तीन सीटों पर भी आप का भाजपा से कड़ा मुकाबला होगा। पार्टी का दावा है कि कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की एक भी लोकसभा सीट न...

टूटने के कगार पर आम आदमी पार्टी

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  आम आदमी पार्टी (आप)  से नेताओं के अलविदा कहने का सिलसिला जारी है।पार्टी के एक और सीनियर लीडर कहे जाने वाले आशीष खेतान ने भी पार्टी छोड़ दी है।  अभी हाल ही में आ शुतोष ने भी आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया था।  आशीष ने एक समाचार पत्र में उनके पार्टी छोड़ने संबंधी पोस्‍ट को रीट्वीट करते कहा कि, मैं पूरा ध्‍यान अपनी वकालत पर लगा रहा हूं और और इस समय सक्रिय राजनीति में शामिल नहीं हूँ।  दरअसल, बड़ी-बड़ी आकांक्षाओं को लेकर पार्टी में आए लोग अब अपनी महत्वकांक्षाओं को धूमिल होते देख, पार्टी को अलविदा कह रहे हैं। केजरीवाल जिस तरह से प्रधानमन्त्री बनने की लालसा में सभी प्रदेशों में अपना जाल बिछा रहे थे, उन पर पानी फिरना शुरू हो गया है। जबकि लगभग दो दिन पूर्व ही केजरीवाल ने दिल्ली की सात में से 3/4 लोकसभा सीटें जीतने का दावा कर रहे थे। लेकिन धीरे-धीरे एक-एक कर इनके धुरन्धर पार्टी को छोड़ रहे हैं, पता नहीं लोकसभा चुनावों तक कितने कर्णधार पार्टी में शेष रहेंगे, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।     केजरीवाल पार्टी ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)